अर्जुन ने शेयर किया सौतेली बहन का प्यार-भरा नोट, लिखा है- 'लव यू भैय्या'
अर्जुन ने शेयर किया सौतेली बहन का प्यार-भरा नोट, लिखा है- 'लव यू भैय्या'
Share:

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपने पोस्ट के चलते सुर्ख़ियों में है। वह आजकल कई तरह के सोशल मीडिया पोस्ट करते हैं। अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने पोस्ट से लोगों को मोटिवेट करते हैं। वहीं आए दिन एक्टर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में अर्जुन ने बहन जाह्नवी कपूर का एक नोट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं अर्जुन ने इंस्टा स्टोरी में बहन जाह्नवी का नोट शेयर किया है।

इस नोट में जाह्नवी ने लिखा- 'लव यू अर्जुन भैय्या, उन दिनों भी जब आप गायब होना चाहते हैं, हम आपको ढूंढेंगे और हमेशा आपके लिए रहेंगे।' वहीं अपने दूसरे इंस्टा स्टोरी में अर्जुन ने जान्हवी के नोट के साथ क्यूरेटेड मेनू और भोजन साझा किया। इसमें ग्लूटेन-मुक्त मिनी-लेयर्ड केक के अलावा एक गोई चॉकलेट केक, नुटेला का एक जार शामिल है। आप देख सकते हैं इस मेन्यू को शेयर करते हुए अर्जुन ने मजाक में लिखा है- 'मैं सोचता हूं कि मुझे जरूरत है कि आप मेरे साथ इसे साझा करें।'

वहीं इसमें अर्जुन ने जान्हवी के साथ ही अपने फिटनेस ट्रेनर को भी टैग किया है। इसमें अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है- 'ड्रू नील मुझे यह सब खाने के लिए मार दें।।। इससे पहले इसे मैं साझा कर रहा हूं।' अब अर्जुन और जाह्नवी के फैंस इस नोट को खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि जाह्नवी कपूर और अर्जुन सौतेले भाई-बहन हैं। जी दरअसल अर्जुन और उनकी बहन अंशुला जहां बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की संतान हैं, वहीं जाह्नवी और खुशी उनकी दूसरी पत्नी श्रीदेवी की बेटियां हैं।

क्वारनटीन में कैसी है करीना कपूर की डाइट, खुद किया शेयर

83 देखने से पहले जान लें इस मूवी का रिव्यू

83 देखकर इमोशनल हुईं आलिया भट्ट, कहा- 'चिल्लाना चाहती थी, रोना चाहती थी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -