फ़िल्मी सेट पर अर्जुन ने बनाया 'सेवन स्पाइस अरेबिक चिकन'
फ़िल्मी सेट पर अर्जुन ने बनाया 'सेवन स्पाइस अरेबिक चिकन'
Share:

बॉलीवुड के दिलकश कलाकार अर्जुन कपूर व अभिनेत्री करीना कपूर की फिल्म 'की एंड का' का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है तथा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खबर है कि आजकल फिल्म 'की एंड का' के क्रू मेंबर्स को अर्जुन कपूर के हाथों से बनाया गया खाना काफी पसंद आ रहा है. बता दे कि अभिनेता अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'की एंड का' जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है।

फिल्म 'की एंड का' को आर.बाल्की के निर्देशन में बनाया गया है तथा इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर के अपोजिट अभिनेत्री करीना कपूर हैं। आपको बता दे कि अर्जुन कपूर को लेबनीज खाना बेहद ही पसंद है तथा जब इस फिल्म कि शूटिंग चल रही थी तो अर्जुन ने शूटिंग के दौरान न केवल लेबनीज डिश बनाई बल्कि इस डिश को फिल्म के अन्य  कलाकारों और सहकर्मियों को उसके स्वाद का लुत्फ उठाने का मौका भी दिया.

अर्जुन कपूर ने अपने हाथों से 'सेवन स्पाइस अरेबिक चिकन' बनाया जिसे सभी ने खाकर इसका लुत्फ़ उठाया. फिल्म 'की एंड का' 1 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. इसमें अभिषेक व जया बच्चन भी अतिथि भूमिका के रूप में नजर आएंगे.   

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -