'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए बास्केटबॉल का अभ्यास"......

चेतन भगत का बहुचर्चित उपन्यास 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर बन रहीं रोमांटिक फिल्म जो कि चेतन भगत का बहुचर्चित उपन्यास पर आधारित है. तथा खबर है कि यह फिल्म जल्द ही अगले साल 28 अप्रैल को रिलीज होगी। चेतन भगत की बहुचर्चित उपन्यास पर बन रही फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' जो कि बॉलीवुड के निर्देशक मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली है|

इस बाबत कुछ फ़िल्मी सूत्रों ने अपनी जानकारी में दोहराया है कि इस फिल्म कि शूटिंग मई में शुरू होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में होगे। यह पहली बार है जब अर्जुन और श्रद्धा एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे|

तथा सुनने में आ रहा है कि अभिनेता अर्जुन कपूर आगामी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए बास्केटबॉल का अभ्यास कर रहे हैं। अर्जुन (30) ने मंगलवार रात ट्विटर पर अपनी बिना कमीज वाली तस्वीर शेयर की। अर्जुन ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, "फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए बास्केटबॉल का अभ्यास।" बता दे कि यह उपन्यास प्यार की तलाश में पटना, दिल्ली और न्यूयॉर्क तक जाने वाले ग्रामीण बिहार के एक लड़के की कहानी है|

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -