माँ की याद में रो पड़े अर्जुन, कहा- 'मैं आपके बिना अधूरा हूं'
माँ की याद में रो पड़े अर्जुन, कहा- 'मैं आपके बिना अधूरा हूं'
Share:

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बारे में हम सभी जानते हैं कि वह अपनी माँ से कितना प्यार करते हैं। जी हाँ, अर्जुन अपनी मां मोना कपूर को हमेशा याद करते हैं और अब एक बार फिर उन्होंने माँ मोना की याद में एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। आप देख सकते हैं अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर अपनी मां के साथ एक अलग ही बॉन्ड शेयर किया करते थे। ऐसे में अपनी मां की बर्थ एनिवर्सरी अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर पुरानी यादों को शेयर किया है।

आप देख सकते हैं अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी मां की फोटो प्रेयर रूम की दीवार पर टंगी हुई नजर आ रही है। जी दरअसल अपनी मां की तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो मां।।।फोन में आपका नाम देखना मिस करता हूं। आपका और अंशुला की कभी खत्म ना होने वाली बातों को मिस करता हूं। मैं आपको मिस करता हूं मां। आपके नाम को बोलना मिस करता हूं।।।आपकी खुशबू को मिस करता हूं। इमैच्योर होना मिस करता हूं और आपका मेरी हर मुसीबतों का हल निकालना।।।बचपना याद आता है। आपके साथ हंसना मिस करता हूं। ठीक रहना मिस करता हूं। आप हमेशा मेरी साइड रहती थी इसलिए हर चीज मिस करता हूं। मैं आपके बिना अधूरा हूं। आप हमारे साथ ही हैं और मैं आशा करता हूं कि मेरे इस वर्जन से आपको गर्व महसूस होता होगा। लव यू।।आपका ईमानदार चबी चीक्स वाला बेटा।।।।'

वैसे हम आप सभी को यह भी बता दें कि बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर थीं। हालाँकि जैसे ही श्रीदेवी आईं वैसे ही बोनी कपूर ने मोना कपूर से दूरी बना ली थी और साल 1996 में ही दोनों अलग हो गए थे। वहीँ इसके कुछ साल बाद ही मोना कपूर को कैंसर हो गया था और अर्जुन कपूर की पहली फिल्म इश्कजादे की रिलीज से कुछ दिनों पहले वह चल बसीं।

विक्की संग वेलेंटाइन नहीं मना पाएंगी कैटरीना, सलमान हैं वजह

Video: बार-बार उड़ रही थी शिल्पा शेट्टी की ड्रेस, संभालना हुआ मुश्किल

ब्रालेस मलाइका हुईं ऊप्स मोमेंट का शिकार, Video ने मचाई सनसनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -