प्रेम कहानी में किसे खलनायक मानते हैं अर्जुन कपूर, खुद बताया
प्रेम कहानी में किसे खलनायक मानते हैं अर्जुन कपूर, खुद बताया
Share:

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे से प्यार करते हैं और इस बात की गवाही दोनों एक बार नहीं बल्कि कई बार दे चुके हैं। आए दिन इस कपल की लव स्टोरी काफी चर्चा में रहती है। आप सभी को पता ही होगा कि 19 साल की शादी और एक बच्चे के बाद अरबाज खान से अलग हुईं मलाइका ने अर्जुन के साथ अपना रिलेशनशिप एक्सप्लोर किया। वैसे तो शुरुआत में मीडिया और लोगों की नज़रों से बचकर दोनों का रिलेशनशिप चला लेकिन बाद में साल 2019 में दोनों ने अपने अफेयर को ऑफिशियल किया। जी दरअसल साल 2019 में जब मलाइका ने अर्जुन को बर्थडे विश करते हुए एक प्यार भरी पोस्ट शेयर की तो उसके बाद दोनों का अफेयर सबके सामने आ गया।

बीते गुरुवार को अर्जुन की नई फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसट्रेलर लॉन्च पर अर्जुन मीडिया से बात कर रहे थे और उन्होंने प्यार, और उसके साथ आने वाले डर के बारे में खुलकर बात की। आप सभी जानते ही होंगे अर्जुन और मलाइका की उम्र में 12 साल का अंतर है। जी हाँ और इस बात के लिए सोशल मीडिया ट्रोल्स अक्सर इस कपल को घेरे रहते हैं। बीते गुरुवार को 'एक विलेन रिटर्न्स' के ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया से बात करते हुए अर्जुन के कहा, "आपकी कहानी में, कभी आपको हीरो बनना पड़ता है तो कभी विलेन। जब आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं, तो उसके नतीजे भी भुगतने पड़ेंगे। ये नतीजे हम सभी लोगों के लिए अलग-अलग होते हैं। आप एक व्यक्ति से इस बात की सच्चाई के लिए प्यार करते हैं। अगर प्यार की बात करें तो इसे प्योर होना चाहिए। अगर आप इसे एक तरफ से देखेंगे, तो आप हीरो लगेंगे। दूसरी तरफ से, आप विलेन जैसे लगेंगे।"

आप सभी को बता दें कि मलाइका के साथ पेरिस में अपना 37वां बर्थडे मनाने के बाद अर्जुन हाल ही में मुंबई वापस लौटे हैं। जी हाँ और मलाइका ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक बहुत प्यार भरा मैसेज शेयर किया था। जी दरअसल उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर अर्जुन के साथ एक फोटो और वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, "एक विश मांगो मेरे प्यार।।। तुम्हारी सारी चाहतें और सपने पूरे हों।।। हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर।" काम के बारे में बात करें तो आप जल्द अर्जुन को जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया के साथ फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में देखेंगे।

मैंने किसी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए इसलिए फ़िल्में नहीं मिली, मशहूर एक्ट्रेस का चौकाने वाला खुलासा

'मैं हिंदुस्तान हूं, मैं शर्मिंदा हूं' कहने वाले कन्हैयालाल की मौत और नूपुर शर्मा को मिलती दुष्कर्म की धमकियों पर चुप क्यों?

'ये एक करारा तमाचा है', नूपुर शर्मा को SC की फटकार के बाद बोली कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -