फैट से इस तरह फिट हुए अर्जुन कपूर, 12 साल बड़ी अदाकारा से करने वाले हैं शादी
फैट से इस तरह फिट हुए अर्जुन कपूर, 12 साल बड़ी अदाकारा से करने वाले हैं शादी
Share:

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का आज जन्मदिन है। वह इन दिनों अपनी प्रेमिका यानी मलाइका अरोरा के साथ वेकेशन एन्जॉय काट रहे हैं। वैसे अर्जुन की फिटनेस जर्नी काबिल-ए-तारीफ रही है। जी हाँ एक समय था जब वह बहुत मोटे थे लेकिन अब उन्होंने अपना काफी वजन कम कर लिया और वह सुपरहिट दिखते हैं। वैसे अर्जुन ने कड़ी मेहनत करके खुद को फैट से फिट किया है। आपको बता दें कि अर्जुन का जबरदस्त ट्रांफॉर्मेशन उनके फैंस के लिए काफी इंस्पायरिंग रहा है। एक बार अपने एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया था कि, 'उन्होंने किस तरह मोटापे से जंग लड़ी है और कुछ सालों में उनकी बॉडी के साथ उनकी रिश्ता किस तरह बदला है।'

उन्होंने कहा- 'जब से मैं चीजों को याद रखने लगा हूं, तभी से मैं इससे लड़ रहा हूं। पिछले 20 सालों से इसी के साथ मेरी सुबह हो रही है। ये आसान काम नहीं है। लोगों को लगता है कि वजन कम कर लिया तो बस हो गया। लेकिन सबसे मुश्किल काम इसे मैंटेन करना है। ये कभी खत्म नहीं होता।' इसी के साथ अर्जुन कपूर ने आगे कहा- 'आज भी जब मैं हर रोजा सुबह उठता हूं, तो मुझे अवेयर रहना होता है। मैं चेहरे पर मुस्कान लिए हर रोज इससे लड़ता हूं। जिन लोगों को भी इंस्पिरेशन चाहिए तो मुझे खुशी है कि मैं उन्हें इंस्पायर कर सकता हूं।'

अर्जुन खुद को फिट रखने के लिए इंटेंस वर्कआउट करने के साथ योग भी करते हैं। काम के बारे में बात करें तो अभिनेता ने इश्कजादे से बॉलीवुड में एंट्री की और उनका नाम परिणीति चोपड़ा से जुड़ा है। हालाँकि वह एक बच्चे की माँ यानी मलाइका अरोरा को डेट कर रहे हैं और जल्द उनसे शादी करने वाले हैं। मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं लेकिन दोनों एक दूजे के बिना नहीं रह पाते। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है।

पठान से सामने आया शाहरुख़ का खतरनाक लुक, देखकर खुश हो गए फैंस

फर्स्ट डे 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई वरुण कियारा की मूवी

बैकलेस ड्रेस।।चैरी लिपस्टिक में जाह्नवी ने लगा दी आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -