15 महीने में अर्जुन कपूर ने बना डाले सिक्स पैक एब्स, देखकर चौके सेलेब्स
15 महीने में अर्जुन कपूर ने बना डाले सिक्स पैक एब्स, देखकर चौके सेलेब्स
Share:

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को उनके अभिनय के लिए पसंद किया जाता है। आप सभी जानते ही होंगे वह अपनी फिल्मों के अलावा मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते है। दोनों को अक्सर एक दूजे का हाथ थामे देखा जाता है और अर्जुन और मलाइका अक्सर एक साथ स्पॉट होते है। हालाँकि इन सभी के बीच एक्टर ने अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तसवीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया। जी दरअसल इस फोटो में वो सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते दिख रहे है। अभिनेता ने बताया कि ये उन्होंने 15 महीनों की कड़ी मेहनत के बाद पाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

जी दरअसल अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो फोटो पोस्ट की है। आप देख सकते हैं इसमें पहली तसवीर फरवरी 2021 की है औऱ दूसरी फोटो मई 2022 की है। जी हाँ और आप देख सकते हैं दूसरी तसवीर में वो काफी फिट और उनके एब्स दिख रहे है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "#workinprogress के 15 महीने! प्यारा लगा और निश्चित रूप से बाद में ये पोस्ट नहीं हटाऊंगा क्योंकि मुझे इस यात्रा पर बहुत गर्व है।'' इसी के साथ अर्जुन कपूर ने आगे पोस्ट में लिखा, फरवरी 2021 से मई 2022 यह कठिन रहा है और मुझे केवल खुशी है कि मैं ट्रैक पर रह सका। स्वीकार करता हूं इस ट्रैक पर रहना मुश्किल था, लेकिन मैं इन पिछले 15 महीनों से फील कर रहा हूं, वो काफी अच्छा है। उम्मीद करता हूं आगे भी ऐसा ही रहेगा।

अर्जुन का यह अवतार देख संजय कपूर औऱ वरुण धवन ने क्लैप करने वाला इमोजी बनाया। वहीँ रणवीर सिंह ने लिखा, हाय गर्मी। इसी के साथ ऋतिक रोशन ने लिखा, अमेंजिग। वहीँ मनीष मल्होत्रा ने लिखा, उफ, इसके अलावा करण वाही ने कमेंट में लिखा, बहुत बहुत गर्व की बात है भाई। इसी के साथ महीप कपूर, दीया मिर्जा, कृति सेनन, मृणाल ठाकुर, गौहर खान ने भी उनकी तारीफ की।

शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' के पास वाली बिल्डिंग में लगी आग

'पृथ्वीराज' के ट्रेलर लॉन्च में दिखा मानुषी छिल्लर का अनोखा अंदाज़, दीवाने हुए फैंस

जहीर इकबाल संग सोनाक्षी सिन्हा ने की सगाई!, ऐसे हुआ खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -