बिग बॉस 15 में भाग नहीं लेंगे अर्जुन बिजलानी, बताई ये बड़ी वजह
बिग बॉस 15 में भाग नहीं लेंगे अर्जुन बिजलानी, बताई ये बड़ी वजह
Share:

टेलीविज़न जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी के बिग बॉस में भाग लेने को लेकर अटकलें वर्षों से आ रही हैं। प्रत्येक वर्ष खबरें आती हैं कि वे सलमान खान के शो में शामिल होंगे। बाद में ये खबरें गलत सिद्ध होती हैं। इस बार भी अर्जुन के बिग बॉस 15 में भाग लेने की बेहतरीन चर्चा है। अब पता चला है कि अर्जुन बिजलानी सीजन 15 का भाग नहीं होंगे।

प्राप्त हुई एक रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन बिजलानी इस वर्ष शो में भाग नहीं लेंगे। अर्जुन को इस वर्ष ना केवल शो के अप्रोच किया गया था बल्कि उनका नाम लगभग फाइनल था। मगर अब वे बिग बॉस 15 में नहीं जा रहे हैं। इसका कारण उनका वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त होना बताया जा रहा है। वे सीरीज रुहानियत की शूटिंग कर रहे हैं। इसलिए उनके पास तारीख नहीं है। उनका पूरा शेड्यूल पैक्ड है। ये एक कारण है कि अर्जुन को प्रशंसक इस वर्ष बिग बॉस में नहीं देख सकेंगे।

वही इससे पूर्व अर्जुन बिजलानी ने उन्हें बिग बॉस 15 का ऑफर प्राप्त होने की बात स्वीकार की थी। अभिनेता ने कहा था कि उन्हें शो का ऑफर प्राप्त हुआ है वे इसके बारे में सोच रहे हैं। उन्हें नहीं पता कि वे शो में जाएंगे या नहीं। अभी बिग बॉस का भाग बनने के लिए उनके पास बहुत वक़्त है। इन दिनों अर्जुन बिजलानी खतरों के खिलाड़ी में स्टंट्स करते दिखाई दे रहे हैं। शो में अर्जुन ने भयंकर स्टंट्स कर प्रशंसकों को इंप्रेस किया है। वे शो में दूसरे स्टार्स को तगड़ा कॉम्पिटिशन दे रहे हैं। अर्जुन ने अपने डेयरडेविल स्टाइल से शो के होस्ट रोहित शेट्टी को भी खुश किया है।

23 सितंबर को रिलीज होगा हिना खान का नया गाना ' मैं भी बरबाद'

बिग बॉस ओटीटी में होगी बॉलीवुड की इस मशहूर जोड़ी की एंट्री, आज है ग्रैंड फिनाले

पति को याद कर भावुक हुईं कृतिका देसाई, कहा- 'उनके बिना मेरी दुनिया...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -