एक्टिंग के बाद होस्ट बनकर लाखों दिलों में बसे हैं अर्जुन बिजलानी
एक्टिंग के बाद होस्ट बनकर लाखों दिलों में बसे हैं अर्जुन बिजलानी
Share:

टेलीविजन के बहुत ही बेहतरीन अभिनेता और होस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले अर्जुन बिजलानी का आज जन्मदिन है। आज अर्जुन अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन के लाखों फैंस हैं जो उन्हें बहुत प्यार करते हैं। अर्जुन का जन्म 31 अक्तूबर 1982 को मुंबई में हुआ था और उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन पहचान बनाई है। अर्जुन बिजलानी ने अपनी स्कूली पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, माहिम से की थी। उसके बाद उन्होंने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की। बहुत कम लोग जानते हैं कि अर्जुन के परिवार में उनके एक छोटे भाई भी हैं जिनका नाम निरंजन बिजलानी भी हैं। 

अर्जुन कई उम्र जब 19 साल थी तभी उनके पिता का निधन हो गया था और उसी के बाद से अर्जुन अपने घर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। वैसे अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में कई थी। उस समय वह पहली बार शो 'कार्तिका' में नजर आए थे। इस शो के बाद वह शो 'रीमिक्स' में नजर आए लेकिन इसके बाद भी वह हिट नहीं हो पाए। इस शो के बाद उन्होंने साल 2008 में धारावाहिक 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' में काम किया जहाँ से उन्हें पहचान मिली। आपको याद हो इस धारावाहिक में उन्होंने कैडेट आलेख शर्मा का किरदार निभाया था। वैसे इसके बाद लगातार अर्जुन का करियर ऊंचाइयों को छूता गया।

हिट होने के बाद उन्होंने 'मोहे रंग दे', 'मिले जब हम तुम', 'इश्क में मरजावां', 'नागिन', 'परदेस में है मेरा दिल', 'मेरी आशिकी तुमसे ही', 'जो बीवी से करे प्यार' और 'किचन चैम्पियन' जैसे धारावाहिकों में काम किया जो सभी बेहतरीन रहे। वैसे आजकल अर्जुन अभिनय के साथ साथ शो को होस्ट भी करते हैं और लोग उन्हें बड़ा पसंद करते हैं। वह रियलिटी शो डांस दीवाने के हर सीजन को होस्ट करते हैं और अब खबरें हैं आने वाले सीजंस को भी वही होस्ट करेंगे।

चुनाव के पहले ही अमेरिका में कोरोना का हुआ भारी विस्फोट, एक दिन में 90 हजार से अधिक केस

साथ निभाना साथिया 2 में खत्म हुआ 'कोकिलाबेन' का सफर, ये है शो छोड़ने की वजह

गुज्जर आरक्षण: आंदोलन को लेकर राजस्थान सरकार अलर्ट, कई इलाकों में इंटरनेट बंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -