खतरों के खिलाडी के विनर बन अर्जुन बिजलानी ने कार के साथ जीतें इतने लाख रुपए
खतरों के खिलाडी के विनर बन अर्जुन बिजलानी ने कार के साथ जीतें इतने लाख रुपए
Share:

टीवी के पॉपुलर स्टार अर्जुन बिजलानी ने 'ख़तरों के खिलाड़ी 11' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। जी हाँ, अभिनेता शो के विनर बन चुके हैं। शो के फ़िनाले में उन्होंने टीवी की चहेती बहु दिव्यांका त्रिपाठी को हरा दिया और ट्रॉफ़ी अपने नाम कर ली। मिली जानकारी के तहत ट्रॉफ़ी के साथ-साथ अर्जुन बिजलानी ने 20 लाख की नकद राशि और एक कार भी जीती है। वैसे 'ख़तरों के खिलाड़ी' विजेता बनने के बाद अर्जुन बिजलानी बेहद ख़ुश हैं, क्योंकि उनके लिये ये शो जीतना बिल्कुल भी आसान नहीं था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Bijlani (@arjunbijlani)

हाल ही में जीत पर अर्जुन ने कहा कि 'शो जीतकर अच्छा लग रहा है। केपटाउन में ये एक लंबी यात्रा थी। जब रोहित सर ने मेरे नाम की घोषणा की, तो मैं बेहद ख़ुशा था।' इसी के साथ आगे अर्जुन ने कहा, 'वो ये शो अपने बेटे अयान के लिये जीतना चाहते थे, क्योंकि वो चाहता था कि मैं ये शो जीत जाउं। एक बच्चे के लिये बहुत बड़ी बात है।' वैसे हम आप सभी को यह भी बता दें कि अर्जुन के साथ दिव्यंका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी , विशाल आदित्य सिंह , और वरूण सूद टॉप 6 की रेस में शामिल थे।

हालाँकि अंत में Top 2 में अर्जुन और दिव्यांका ही पहुंच पाये, जो कि विजेता के मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। पहले यह कहा जा रहा था कि शो दिव्यांका जीतेंगी लेकिन देखते ही देखते अर्जुन शो जीत गए। वैसे अर्जुन को पहले भी 'रोहित शेट्टी' के शो के लिये अप्रोच किया जाता रहा लेकिन हमेशा अर्जुन इसे हमेशा मना करते आये थे, लेकिन इस बार उन्होंने शो के लिये हां कह दी और विजेता भी बन गये।

केंद्र ने कहा- "HLL बायोटेक के वैक्स प्लांट पर तमिलनाडु के प्रस्ताव को लेकर।।।।"

IPL 2021: SRH और RR के मुकाबले से पहले जाने मैच की पिच और मौसम का हाल

तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा- "व्यक्तियों के विचार पूरे उद्योग का प्रतिनिधित्व नहीं करते।।।"

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -