आयशा के घरवालों से पैसा लेकर अपनी गर्लफ्रेंड पर लुटाता था आरिफ, सामने आई बड़ी बात
आयशा के घरवालों से पैसा लेकर अपनी गर्लफ्रेंड पर लुटाता था आरिफ, सामने आई बड़ी बात
Share:

अहमदाबाद: गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर की 23 साल की बेटी आयशा को लेकर अब कई नई जानकारी सामने आ रही हैं। तीन वर्ष पूर्व जब आयशा का विवाह हुआ था, तो उसके पिता ने एक घर बेच दिया था जिससे बेटी का विवाह धूमधाम से हो सके। किन्तु आयशा के शौहर आरिफ का मन फिर भी नहीं भरा। वो निरंतर दहेज की मांग करता था, जिससे वो पैसा अपनी गर्लफ्रेंड पर खर्च कर सके। जिस आरिफ के लिए आयशा ने मुस्कुराते हुए जान दे दी। 

वही उसके पति आरिफ़ को आयशा के मरने का जरा सा भी गम नहीं है। दुःख तक नहीं है। जब उसे हिरासत में लिया गया, तब भी उसके चेहरे पर शिकन नहीं थी। मानों वो इसी बात की प्रतीक्षा ही कर रहा था कि आयशा उसके जीवन से चली जाए तथा वो जिस लड़की पर लुटाने के लिए आयशा के परिवार वालों से पैसे लेता था, उसके साथ अपनी नई ज़िंदगी का आरम्भ कर सके। 

दरअसल,आरिफ ने आयशा से विवाह अवश्य किया था। किन्तु उसका राजस्थान की ही एक और लड़की से अफेयर था। वो आयशा के समक्ष ही अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करता था। तथा जो पैसे वो आयशा के परिवारवालों से दहेज के नाम पर लेता था, वो अपनी इसी प्रेमिका पर लुटाता था। इसी कारण आयशा डिप्रेशन में थी। लेकिन उसकी ज़िंदगी की आशा तब टूट गई, जब पेट में ही आयशा के बच्चे की मृत्यु हो गई। केवल आरिफ ही नहीं आयशा के ससुरालवालों को भी उसके मरने का जरा सा भी गम नहीं था। जबकि दोनों घरवालों की रिश्तेदारी आयशा तथा आरिफ के विवाह से पहले भी था।

1 साल से छात्रा को धर्मान्तरण के लिए प्रताड़ित कर रहा था सलमान, खंडवा में 'लव जिहाद' का पहला केस दर्ज

दिल्ली में संपत्ति के लिए हत्या, रिश्तेदार ने ही युवक को कैंची घोंपकर मार डाला

शर्मनाक: 6 वर्ष के मासूम के साथ मानसिक रूप से बीमार युवक ने किया ये काम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -