वीडियो : सूडान से भारतीयों को किया जाएगा 'एयरलिफ्ट', VK सिंह रवाना
Share:

नई दिल्ली : युद्ध प्रभावित दक्षिण सूडान क्षेत्र के जूबा हेतु 2 सी - 17 सैन्य परिवहन विमान भेजे गए। जिसके माध्यम से करीब 600 से अधिक भारतीयों को देश में लाए जाने का प्रयास किया गया। सरकार द्वारा भारतीयों के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसे आॅपरेशन संकट मोचन नाम दिया गया है। इस अभियान का नेतृत्व विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह द्वारा किया जा रहा है।

दरअसल केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह इस अभियान के लिए आज सुबह ही सूडान रवाना होने वाले थे। इसके पूर्व उन्होंने ट्विट किया और लिखा कि जो शुभकामनाऐं मिली हैं उनके लिए सभी का आभार। वीके सिंह ने कहा कि वे प्रत्येक भारतीय को वापस लाने का पूरा प्रयास करने में लगे हैं। दरअसल भारत सरकार के इस अभियान के तहत भारतीयों को देश में वापस लाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस मामले में ट्विटर पर कहा कि वीके सिंह ने फिर से जिम्मेदारी ली है। वे दो सी - 17 विमान से जूबा जा रहे हैं। जनरल वीके सिंह दक्षिण सूडान से लोगों को निकालने का अभियान जारी रखेंगे। उनका प्रयास हर भारतीय को सुरक्षित निकालना है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -