मेहनत करने के बाद भी क्या नहीं मिल रही है कामयाबी? तो अपनाएं ये कारगर उपाय
मेहनत करने के बाद भी क्या नहीं मिल रही है कामयाबी? तो अपनाएं ये कारगर उपाय
Share:

जिंदगी में लोग कामयाब होने के लिए बहुत संघर्ष करते हैं। मगर कई बार मेहनत के बाद भी कामयाबी नहीं प्राप्त होती है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपको इसके लिए कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों को करके आपकी जिंदगी से निराशा समाप्त हो जाएगी तथा आपको प्रत्येक काम में कामयाबी प्राप्त होगी। आइए बताते हैं।

काले धागे का करें उपयोग:-
मान्यता के मुताबिक, बुरी नजर या शनि दोष से बचने के लिए काला धागा बांधा जाता है। इसे पहनने के अन्य लाभ भी बताए जाते हैं। काले धागे में मनुष्य को बुरी नजर से बचाने की असीम शक्ति होती है। यह उसे काली शक्तियों से बचाता है। आप बाजार से काले रंग का सूती धागा ले आइए तथा उस पर अपनी आयु के बराबर गांठ लगा लें। इन गांठों पर केले एवं तुलसी के पत्तों का रस सभी गांठों पर लगा लें। तत्पश्चात, उस पर पीला सिंदूर लगा लें। इस धागे को अपने दाहिने हाथ पर कंधे के नीचे 21 दिन के लिए लगाएं। ऐसा करने से आपकी जिंदगी से निराशा समाप्त हो जाएंगी तथा खुशियां आने लगेंगी। 

इन मंत्रों का करें जप:- 
सनातन धर्म में गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र की बहुत अहमियत है। कहा जाता है इसके नियमित जाप करने से जीवन से निराशा एवं दुख ख़त्म हो जाते हैं। आप प्रतिदिन कम से कम 31 बार इन मंत्रों का जप करें। ऐसा करने से आपको गायत्री मां एवं महादेव की कृपा प्राप्त होगी। 

रोटी का उपाय:- 
जब आप किसी आवश्यक काम से घर के बाहर जा रहे हों तो निकलने से पहले हाथ से बनी हुई ताजा आटे की रोटी लें तथा मार्ग में किसी कौआ को खिला दें। ऐसा करने से आपको अपने काम में कामयाबी प्राप्त होगी। 

प्रभु श्री गणेश का नाम लें:- 
प्रभु श्री गणेश की पूजा किसी भी शुभ काम को करने से पहले की जाती है। इसलिए आप भी किसी काम को करने से पहले या घर से निकलने से पहले श्री गणेशाय मंत्र का जप करें। तत्पश्चात, चार कदम पीछे हटकर कार्य को शुरू करें।

निर्देशक ने मारा था राज कपूर को थप्पड़, सफ़ेद साडी से बहुत प्यार करते थे अभिनेता

कैसे बन सकते हैं मिस यूनिवर्स, जानिए यहाँ सब कुछ

इन क्षत्रों में बनाए अपना करियर होगी जमकर कमाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -