क्या आप भी है लग्जरी कार के शौकीन तो अपनी कार में लगा ले ये छोटा सा डिवाइस
क्या आप भी है लग्जरी कार के शौकीन तो अपनी कार में लगा ले ये छोटा सा डिवाइस
Share:

अधिकांश लोगों को लग्जरी कार बेहद पसंद होती है। लग्जरी कार में कई बेहतरीन फीचर्स भी दिए जाते हैं। किन्तु, कुछ मॉडिफिकेशन के साथ आप नॉर्मल कार को भी लग्जरी बना सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत अधिक रूपये भी खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। यहां पर हम आपको ऐसे ही एक डिवाइस के बारे में बता रहे हैं। हम बात कर रहे हैं Starlight Twinkle Roof Star Projector Lights की। इससे आपको सामान्य कार के इंटीरियर में भी लग्जरी कार जैसी फील प्राप्त होगी। 

वही इस डिवाइस का दाम भी बहुत अधिक नहीं है। इसे आप सरलता से 250 रुपये के अंदर में खरीद सकते हैं। इसे कई ई-कॉमर्स साइट्स के माध्यम से बेचा जा रहा है। इसके लिए आपको कार के किसी पार्ट से छेड़खानी करने की आवश्यकता नहीं है। इसे सरलता से कार के USB पोर्ट में लगाया जा सकता है। इसके दूसरे वैरिएंट में दूसरे पोर्ट में भी लगाने का विकल्प दिया गया है। स्टारलाइट की सहायता से आपकी कार का रूफ स्टार की भांति चमकने लगेगा। कंपनी का दावा इस स्टार प्रोजक्ट नाइट लाइट में कर्व्ड डिजाइन का फीचर भी दिया गया है। 

वही इससे आप इंटीरियर के किसी भी डायरेक्शन में इसे एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें मल्टी पैटर्न चेंज का भी विकल्प दिया गया है। इससे आप स्टार प्रोजेक्टर के रोटेशन से कई प्रोजेक्शन प्रोजेक्ट को सेट कर सकते हैं। इसका साइज भी बहुत कॉन्पैक्ट है। वही कंपनी का दावा है इसे सरलता से पॉकेट या बैग में कैरी किया जा सकता है। इस मिनी प्लग-इन को USB पोर्ट्स के साथ लगाया जा सकता है। जैसा की ऊपर इसका दाम वैरिएंट्स के अनुसार अलग-अलग है। इसे आप 225 से लेकर 2500 रुपये तक में खरीद सकते हैं। 

'100 विधायकों के बराबर अकेला हूँ मैं, इलाज कर दूंगा..', पूर्व विधायक का विवादित बयान

फिर रची जा रही थी 26/11 जैसे हमले की साजिश! महाराष्ट्र में बरामद हुई हथियारों से भरी नाव

जवाहर नवोदय के 250 छात्रों ने हॉस्टल में खुद को किया कैद, जानिए वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -