आम देख कर अर्चना पूरन सिंह ने दिया ऐसा रिएक्शन
आम देख कर अर्चना पूरन सिंह ने दिया ऐसा रिएक्शन
Share:

गर्मियों का मौसम यानी 'आम' (Mango) का मौसम। इसके साथ ही इस मौसम में लगभग सभी को आम खाना पसंद होता है। परन्तु इस समय कोरोना वायरस का कहर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग अपना पसंदीदा आम नहीं खा पा रहे हैं। फलों का राजा 'आम' तो लोगों के इंतजार में बाजार में बैठा है, परन्तु  लोग वायरस के डर की वजह से आम को घर नहीं ले जा रहे हैं। वहीं ऐसे में अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने एक वीडियो के माध्यम से लोगों को आम की याद दिलाई है।असल में  अर्चना पूरन सिंह के बगीचे में आम लगे थे। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। अपने बगीचे के अल्फांसो दिखाकर उन्होंने आम पसंद करने वाले कई लोगों को आम की याद दिला दी है।

वहीं  इस वीडियो में केवल आम ही आम नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड से अर्चना की आवाज सुनाई दे रही है।इसके साथ ही  इन आम को देखकर अर्चना को खुद उनका बचपन याद आ गया है।अर्चना ने इस वीडियो के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'वो बचपन में आम चुराकर बगीचे से भागना। वो पकड़े जाना। वो मम्मी की डांट... ज्यादा आम खाना अच्छा नहीं होता। फिर मम्मी को वो जवाब देना... एक दिन मैं इतने पैसे कमाऊंगी कि दुनिया के सारे आम खरीद कर खाऊंगी। वो बाल्टी में आम भिगोकर ठंडा करना... वो गर्मियों का बेताबी से इंतजार करना... सिर्फ इसलिए कि गर्मी का मौसम है आम का मौसम। सिर्फ एक मैंगो लवर ही इस पोस्ट को समझ सकता है।'

आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस वीडियो में अर्चना दिखाई तो नहीं दे रहीं लेकिन उनकी आवाज जरूर सुनाई दे रही है। वीडियो में अर्चना कह रही हैं, 'अगर आम ऑर्गेनिक हैं, तो दाग अच्छे हैं। घर का उगा हुआ आम।' वहीं अर्चना के इस वीडियो में आम को लेकर उनकी बेताबी बखूबी देखी जा सकती है। वहीं अर्चना का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।अर्चना के इस वीडियो पर उनके फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। अर्चना के मुंबई स्थित आलीशान बंगले में उनका बगीचा है। ये आम भी उसी बगीचे के हैं। इन आमों को ऑर्गेनिक (जैविक) तरीके से पकाया गया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on

रामायण के सेट पर आग में झुलसने से बच गयी थी देबिना

सिद्धार्थ शुक्ला के जैसा दोस्त पाकर बेहद खुश है शहनाज़ गिल

लॉकडाउन के बाद एकता कपूर ला रही है नागिन 5

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -