'द कपिल शर्मा शो' में खुद का मजाक उड़ाए जाने पर अर्चना ने किया ये बड़ा खुलासा
'द कपिल शर्मा शो' में खुद का मजाक उड़ाए जाने पर अर्चना ने किया ये बड़ा खुलासा
Share:

मनोरंजन जगत के लाफिंग बुद्धा के नाम से मशहूर अर्चना पूरन सिंह वर्षों से द कपिल शर्मा में हंसी के ठहाके लगा रही हैं। अर्चना की कपिल के शो में उपस्थिति चार चांद लगाती है। कॉमेडी शो में मस्ती तो जमकर होती है इसके साथ-साथ अर्चना पूरन सिंह का मजाक भी बहुत उड़ाया जाता है। कपिल शर्मा अर्चना की टांग खिंचाई करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं।

वही जब अर्चना को रोस्ट किया जाता है तब उनके परिवार की क्या प्रतिक्रिया होती है? इसकी डिटेल अर्चना पूरन सिंह ने एक इंटरव्यू में दी है। अर्चना ने कहा कि उनके बच्चे ऐसे जोक्स को लेकर सीरियस नहीं होते हैं। उनके बच्चे कभी किसी मजाक से खफा नहीं होते। अर्चना ने कहा कि उनके बच्चे मॉर्डन हैं। जो कि हॉलीवुड फिल्म, टेलीविज़न सीरीज और रोस्ट शोज देखते हैं। इस के चलते अर्चना पूरन सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया। अर्चना ने कहा कि उनके बेटे आर्यमन और आयुष्मान ने उन्हें 5-6 वर्ष की आयु से अपमानजनक कॉमेडी (insult comedy) का शिकार होते देखा है। इसलिए उनके दोनों बेटे अब रोस्ट कॉमेडी को बहुत सामान्य मानते हैं। चलो अर्चना पूरन सिंह के बच्चे तो उनका मजाक बनने पर नाराज नहीं होते। तो फिर क्या अर्चना के पति परमीत सेठी होते हैं?

पति परमीत की पर्तिक्रिया बताते हुए अर्चना ने कहा- जब भी परमीत के घर पर बर्तन धोने का जोक मार जाता है वो मुझसे रॉयल्टी मांगते हैं। वैसे इंडस्ट्री का हिस्सा होने के नाते और कई स्टैंडअप कॉमेडी शोज लिखने के कारण परमीत जानते हैं कि ऐसे जोक्स लोगों की प्रतिक्रिया निकलवाने के लिए होते हैं। मुझ पर जोक्स बनाए जाने पर परिवार को कोई दिक्कत नहीं है। पति और बच्चों की प्रतिक्रिया के बाद अर्चना अपनी मां पर आती हैं। वे कहती हैं कि उनकी मां कपिल के उनकी मूंछ को लेकर कहे गए मजाक से उन्हें चिढ़ाती हैं। अर्चना के बायसेप्स को सनी देओल से कंपेयर करने वाले जोक पर भी उनकी मां उन्हें चिढ़ाती हैं। अर्चना ने कहा कि उनके फैमिली इन सभी चीजों को लेकर काफी कूल है। वही ये जानकर हर कोई अर्चना के परिवार का फैन हो गया है।

VIDEO! 76 साल की इस दादी ने किया ऐसा झिंगाट डांस, जिसने देखा उसकी फ़टी रह गई आँखे

आत्महत्या करना चाहती थी ये मशहूर अदाकारा, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

एक्टर नहीं बनना चाहता था ये स्टार लेकिन आज करता है इंडस्ट्री पर राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -