रोहित शेखर हत्याकांड: शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहती थी पत्नी अपूर्वा,  मना करने पर कर दी हत्या
रोहित शेखर हत्याकांड: शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहती थी पत्नी अपूर्वा, मना करने पर कर दी हत्या
Share:

नई दिल्ली: उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम दिवंगत एन डी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी उर्फ गुंजन की हत्या के मामले में एक  और बड़ा खुलासा हुआ है। शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर अपूर्वा बहुत अधिक गुस्से में आ गई थी और अपना आपा खो बैठी। रोहित के महिला रिश्तेदार के साथ शराब पीने पर वो पहले ही आक्रोशित बैठी हुई थी। 

अपूर्वा ने रोहित की हत्या करने से लेकर अगले दिन शाम तक खुलासा होने पर भोजन नहीं किया था। अपूर्वा ने केवल चाय व नींबू पानी पिया था। उज्जवला व परिवार के अन्य सदस्य तिलक लेन से जल्द ही डिफेंस कॉलोनी स्थित कोठी में शिफ्ट होने वाले थे। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि अपूर्वा रात लगभग एक बजे रोहित शेखर के कमरे में गई। अपूर्वा रोहित के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती थी, लेकिन रोहित ने इससे मना कर दिया था। इस बात पर अपूर्वा अपना आपा खो बैठी। उसने रोहित से झगड़ा करना शुरू कर दिया। अपूर्वा पहले ही रोहित के ऊपर बैठी हुई थी। जिसके बाद गुस्से में अपूर्वा ने एक हाथ से रोहित का गला दबा दिया।

जब रोहित चिल्लाने लगा तो अपूर्वा ने दूसरे हाथ से मुंह दबा दिया। रोहित की हत्या करने के बाद वह अपने कमरे में लौट आई। उसने अगले दिन चार बजे तक कुछ भी नहीं खाया। केवल चाय व नींबू पानी पिया। वह घर में पूरे दिन स्वयं को सामान्य दिखाती रही। अगले दिन अपूर्वा ग्राउंड फ्लोर पर आई और रोहित के कमरे में मोबाइल का चार्जर लेने पहुंची थी। इसके बाद अपूर्वा की सास उज्जवला आ गई और वो उनके साथ बात करती रही। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पति रोहित की हत्या करने के आरोप में अपूर्वा को दो दिन की पुलिस हिरासत पर ले रखा है। 

खबरें और भी:-

आज है नृत्य दिवस, जानिए इसका मुख्य उद्देश्य

NIT में बम्पर भर्तियां, सैलरी 20 हजार रु

स्टेज मैनेजर के पदों पर करें आवदेन, ये है तरीका

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -