भारत में 1.5 बिलियन बार डाउनलोड हुआ यह एप, जानिये क्या है ख़ास
भारत में 1.5 बिलियन बार डाउनलोड हुआ यह एप, जानिये क्या है ख़ास
Share:

शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok कुछ समय से लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है और इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनियाभर में इसे 1.5 बिलियन डाउनलोड किया गया है। सबसे खास बात है कि TikTok को डाउनलोड करने वाले देशों की लिस्ट में भारत पहले नंबर है। बीते दिनों भी Facebook और Instagram को पीछे छोड़ते हुए TikTok सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप बनी थी और अब इस ऐप को App Store और Google Play के जरिए 1.5 बिलियन से ज्यादा डाउनलोड किया गया है। 

मोबाइल इंटेलिजेंस फर्म Sensor Tower की रिपोर्ट के मुताबिक TikTok ऐप को अभी तक 614 मिलियन बार डाउनलोड किया गया है जो कि बीते साल की तुलना में 6 प्रतिशत ज्यादा है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि उपभोक्ता के बीच ये ऐप लगातार अपनी लोकप्रियता बढ़ा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल बाजार में इस ऐप को 1.5 बिलियन बार डाउनलोड किया गया है। सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले देशों में भारत नंबर वन है। भारतीय बाजार में इस ऐप को 466.8 मिलियन यानि करीब 47 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। जो कि कुल डाउनलोड का 31 प्रतिशत है। Sensor Tower ने भी स्पष्ट किया है कि साँझा किए गए आंकड़ों में थर्ड पार्टी एंड्राइड स्टोर से डाउनलोड किए गए TikTok के आंकड़ों को मौजूद नहीं किया गया है।

Sensor Tower की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि वर्ष 2019 में अभी तक TikTok को कुल 614 मिलियन यानि करीब 61.4 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। हालाँकि केवल भारत में इस ऐप को अभी तक 277.6 मिलियन यानि करीब 27.5 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। इसके अलावा TikTok को डाउनलोड करने के मामले में भारत के बाद दूसरे नंबर पर चीन और तीसरे नंबर पर यूएस है। चीन में इसे 45.5 ​मिलियन बार डाउनलोड किया गया हालाँकि यूएस में इस ऐप को 37.6 मिलियन बार डाउनलोड किया गया।

Realme X2 Pro ब्लाइंड सेल पर उपलब्ध आज, 20 नवंबर लॉन्चिंग डेट

Facebook, Twitter को पटकनी देने सोशल मिडिया के मैदान में उतरा यह आदमी

Jio के इन प्लान्स में मिल सकता है, 3gb डाटा सहित अन्य फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -