मक्का मस्जिद में हुआ बड़ा हादसा, भगदड़ में 310 से ज्यादा लोगों की मौत
मक्का मस्जिद में हुआ बड़ा हादसा, भगदड़ में 310 से ज्यादा लोगों की मौत
Share:

मक्का : सऊदी अरब में हज मनाने गए हज यात्रियों पर काल जैसे पहाड़ बनकर टूट पड़ा। मस्जि़द में इबादत करने वालों का उत्साह कुछ ही देर में मातमी सन्नाटे में बदल गया। हर ओर चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। लोग लाशों के नीचे दबकर खुद लाश बन गए थे। सऊदी अरब में ज़ायरिनों का दर्द देखा नहीं जा रहा था। बदहवास लोग मदद के लिए पुकार रहे थे। जब लाशों के ढेर की ओर ध्यान दिया गया तो 310 से भी ज़्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई। जो घायल थे उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया। कहा गया है कि 450 से ज़्यादा लोग घायल हो सकते हैं। हज की यात्रा का आज आखिरी दिन था। ईद - उल - अजहा के मौके पर मुस्लिमजन यहां पहुंचे थें मगर इसी दौरान हादसा हो गया। 

फिलहाल घायलों को लेकर किसी तरह की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पा रही है। घायलों को चिकित्सालय ले जाया गया। हज यात्रा का आज आखिरी दिन था। करीब 20 लाख हज यात्री इस दौरान हज यात्रा पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2006 में भी इस तरह की भगदड़ हो गई थी। जिसमें करीब 400 लोगों की मौत हो गई थी। मामले में यह बात भी सामने आई कि मीना में शैतान को पत्थर मारे जाने की परंपरा है। इसी दौरान लोगों में भगदड़ हो गई और लोग घायल हो गए।

हालांकि हज यात्रा को लेकर 5000 कैमरे लगा गए थे। जिसमें 1.1 लाख लोगों को तैनात किया गया था। लगभग 1.36 लाख लोग भारत से हज यात्रा पर पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि मस्जिद में मरम्मत कार्य चल रहा था जिसके कारण भारतीय और अन्य हज यात्रियों का कोटा कम कर दिया गया था। राहत दल ने दम घुटने से मरने वालों को उपचार दिया गया। दूसरी ओर इस हादसे के बाद करीब 4000 राहतकर्मियों का दल मौके पर रवाना कर दिया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -