एप्पल पर EU ने लगाई 96 हजार करोड़ की सबसे बड़ी टैक्स पेनल्टी
एप्पल पर EU ने लगाई 96 हजार करोड़ की सबसे बड़ी टैक्स पेनल्टी
Share:


ब्रसेल्स. दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी एप्पल पर अब तक की सबसे बड़ी टैक्स पेनल्टी लगी है। यूरोपियन यूनियन ने मंगलवार को अपने एक आदेश में कहा कि एप्पल में कहा कि एप्पल ने आयरलैंड में 11 साल तक बेहद कम टैक्स दिया। ऐसा करना जायज नहीं था। लिहाजा, उसे 13 अरब यूरो यानी करीब 96 हजार करोड़ रुपए देने होंगे। कहा जा रहा है कि इसे पेनल्टी नहीं, बल्कि टैक्स रीपेमेंट माना जाए। लेकिन इस रिकॉर्ड जुर्माने के फैसले के बाद एप्पल के अलावा अमेरिका और आयरलैंड सरकार भी हरकत में आ गई। ये सभी फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।
 

जानें क्या है मामला

आयरलैंड ही क्यों? एप्पल ने 30 साल पहले आयरिश शहर कॉर्क को अपना बेस बनाया था। वहां उसके 60 इम्प्लॉई थे। कंपनी का दावा है कि आज पूरे आयरलैंड में उसके 6000 इम्प्लॉई हैं। - आयरलैंड में कंपनी चलाने पर प्रॉफिट का 12.5% हिस्सा कॉर्पोरेशन टैक्स के रूप में देना होता है। एप्पल ने आयरलैंड गवर्नमेंट से डील के एप्पल ने आयरलैंड गवर्नमेंट से डील के बाद टैक्स रेट और कम करा लिया। 

क्या है मामला और किन आरोपों में फंस गई एप्पल?
 - यूरोपियन यूनियन के कॉम्पीटिशन कमीशन ने एप्पल पर टैक्स पेनल्टी लगाई है। इसके लिए तीन साल की जांच की की गई। आयरलैंड सरकार मल्टीनेशनल कंपनियों को अट्रैक्ट करने के लिए फेवरेबल टैक्स कंडीशंस ऑफर करती रही है जिन्हें स्वीटहार्ट डील्स कहा जाता है।

 96 हजार करोड़ की एप्पल-आयरलैंड के लिए कितनी है वैल्यू?

 एप्पल के लिए: 96 हजार करोड़ रुपए यानी 13 अरब यूरो एप्पल के पिछले साल के 53 अरब डॉलर
 के प्रॉफिट का 25% है। यह रकम 2 करोड़ iPhone 6 Plus हैंडसेट की बिक्री के बराबर है।

क्या एप्पल इतनी पेनल्टी दे सकता है? 

स्टॉक मार्केट में अभी एप्पल का वैल्यूएशन 570 अरब डॉलर है। एप्पल के पास 230 अरब डॉलर से ज्यादा का कैश है। इसमें से 90% कैश अमेरिका से बाहर है। लिहाजा, यह कहा जा रहा है कि ईयू के आदेश से एप्पल के फाइनेंसेस या रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर उसके खर्च पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -