सरकार ने फिर इस साल मांगी ऐप्पल से डिवाइस और अकाउंट की जानकारी
सरकार ने फिर इस साल मांगी ऐप्पल से डिवाइस और अकाउंट की जानकारी
Share:

सरकार ने इस साल ऐप्पल से 27 डिवाइस और 18 अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी है। इनमे से ज्यादातर मामले आइट्यूंस गिफ्ट कार्ड में फ्रॉड से संबंधित थे। इनके अलावा आर्थिक मामलों में पहचान के लिए 34 आवेदन आए हैं। जानकारी के अनुसार ऐप्पल ने सोमवार को ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। वही रिपोर्ट के मुताबिक 63% मामलों में इसने सरकार को जानकारी उपलब्ध कराई। 

हर छह माह में जारी होती है रिपोर्ट  

रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी अनुसार 85% आर्थिक मामलों का डाटा भी सरकार को दिया। जानकारी के लिए बता दे ऐप्पल हर 6 महीने में यह रिपोर्ट जारी करती है। पिछले साल जुलाई से दिसंबर के दौरान सरकार ने कंपनी से 27 मामलों में जानकारी मांगी थी। ऐप्पल ने 14 के डाटा उपलब्ध कराए थे। दुनियाभर से कंपनी को 32,342 आवेदन मिले थे। इनमें 1.64 लाख डिवाइस के बारे में जानकारी मांगी गई थी।

आप को जानकारी के लिए बता दे ऐप्पल ने 80% मामलों में जानकारी उपलब्ध कराई। संख्या के लिहाज से यह आंकड़ा 25 हजार के आसपास है। पिछले साल जुलाई-दिसंबर की तुलना में यह 9% ज्यादा है। जुलाई-दिसंबर 2017 के दौरान विभिन्न सरकारों ने 29,718 मामलों में जानकारी मांगी थी। ऐप्पल ने इनमें से 79% मामलों की जानकारी दी थी। 

इस कारण अब विदेश यात्रा नहीं कर पाएंगे पीएम मोदी

कनाडा की नागरिकता लेने वाले भारतीयों की संख्या में लगातार इजाफा

इमरान ने भारत के खिलाफ छोड़ा अब यह नया शिगूफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -