ये एक चीज लगाते ही जड़ से खत्म हो जाएगी मुहांसों की समस्या
ये एक चीज लगाते ही जड़ से खत्म हो जाएगी मुहांसों की समस्या
Share:

आज के समय में लडकियां हो या लड़के सभी को मुंहासे की समस्या परेशान करती है। जी हाँ और अक्सर देखा जाता है कि जब भी आपको किसी पार्टी या फंक्शन में जाना हो, तो चेहरे पर कोई ना कोई मुंहासा निकल आता है और जब ये मुंहासे जाते हैं, तो चेहरे पर दाग छोड़ जाते हैं। हालाँकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ घरेलू उपाय जो आपके काम आ सकते हैं। 

पिंपल्स हटाने के लिए सबसे असरदार घरेलू उपाय- पिंपल्स हटाने के लिए सेब का सिरका मुंहासों पर लगाया जा सकता है। जी दरअसल अब तक हुई कई स्टडी मानती हैं कि सेब के सिरके में मौजूद लैक्टिक एसिड पिंपल्स को रिमूव करने में मदद करता है। केवल इतना ही नहीं बल्कि यह सिरका पिंपल्स आने की फ्रीक्वेंसी को भी कम करता है।


कैसे करना है इस्तेमाल- सबसे पहले 1/4 चम्मच सेब का सिरका लें और फिर उसमें 3/4 चम्मच पानी मिलाकर मिक्सचर बना लें। इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह साफ करने के बाद पिंपल्स पर रुई की मदद से यह मिक्सचर लगाएं। अब करीब 5 से 20 सेकेंड तक इसे लगा रहने दें और फिर पानी से धोकर साफ कर लें। आप ऐसा दिन में 1 से 2 बार करें।

चेहरे पर पिंपल्स आने के कारण- जी दरअसल चेहरे पर मुंहासे आने का कारण इंफ्लामेशन होता है, जो कि व्हाइट ब्लड सेल्स P।acnes को नष्ट करने के लिए करती हैं। इसके अलावा भी कुछ फैक्टर्स पिंपल्स आने का कारण बन सकते हैं। जैसे- जेनेटिक्स, डाइट, तनाव, हॉर्मोन में बदलाव, इंफेक्शन, आदि।

एक छोटा सा उपाय कर शनिदेव को करें खुश, चमक उठेगी किस्मत

सिर में हो गए हैं मुंहासें तो इस तरह से लगाए लहसुन

बारिश में बढ़ता है फंगल इन्फेक्शन का खतरा, अपनाए ये घरेलू उपाय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -