MLC चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से गदगद हुईं अपर्णा यादव, जानिए क्या बोलीं मुलयाम की बहु ?
MLC चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से गदगद हुईं अपर्णा यादव, जानिए क्या बोलीं मुलयाम की बहु ?
Share:

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधान परिषद चुनाव (MLC Elections) में 36 में से 33 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) खाता भी नहीं खोल पाई है। भाजपा की प्रचंड जीत पर सपा के संरक्षक और पूर्व सीएम मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव ने खुशी प्रकट करते हुए कहा है कि जनता प्रखर राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के साथ है। 

यूपी में हुए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाली अपर्णा यादव ने विधान परिषद चुनाव के परिणामों पर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी है। अपर्णा ने लिखा है कि, 'उत्तर प्रदेश के उच्च सदन के लिए नव निर्वाचित सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'

एक अन्य ट्वीट में अपर्णा यादव ने लिखा है कि, 'उत्तर प्रदेश के विधान परिषद चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय ने दोबारा साफ कर दिया है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और आदरणीय सीएम योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता प्रखर राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के साथ है।'

जेल में बंद शिवराज से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह, गृह मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

गलत ट्वीट करना दिग्विजय सिंह को पड़ा भारी, दर्ज होगा मुकदमा

बढ़ती महंगाई के बीच दिल्ली सरकार ने दी बड़ी राहत, इन लोगों के खातों में भेजे 5-5 हज़ार रुपए

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -