लखनऊ केंट से विधायक का चुनाव लड़ेंगी मुलायम की बहु
लखनऊ केंट से विधायक का चुनाव लड़ेंगी मुलायम की बहु
Share:

लखनऊ : समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों में लगी हैं। वे सपा की ओर से लखनऊ केंट की सीट से निर्वाचन लड़ेंगी। पार्टी उनकी जीत को लेकर आश्वस्त है लेकिन फिर भी पार्टी द्वारा चुनावी प्रचार की तैयारियां जमकर की जा रही हैं। पार्टी की ओर से कैबिनेट मंत्री शिवपालसिंह यादव ने अर्पणा के निर्वाचन में उम्मीदवार बनने की घोषणा की।

भारतीय जनता पार्टी का लखनऊ केंट सीट पर 1991 से दबदबा रहा है। इस क्षेत्र में भाजपा के टिकट पर सतीश भाटिया दो बार विधायक चुने गए। दूसरी ओर सुरेश तिवारी ने भी तीन बार यहां से निर्वाचन में जीत दर्ज की। इस क्षेत्र से संसदीय सीट पर रीता बहुगुणा ने अपना कब्जा जमाया था। वे कांग्रेस की उम्मीदवार थीं।

उल्लेखनीय है कि विधायक के निर्वाचन में उम्मीदवार के तौर पर सामने खड़ीं अर्पणा बी अवेयर नामक सामाजिक संस्था का संचालन करती हैं दूसरी ओर रूलिंग पार्टी सपा का सपोर्ट भी उनके लिए एक बड़ी ताकत बन सकता है। वे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। उल्लेखनीय है कि अपर्णा मैनचेस्टर से मास्टर्स में शिक्षित हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -