अनुष्का की मां विराट नहीं रणबीर से शादी कराना चाहती है ?
अनुष्का की मां विराट नहीं रणबीर से शादी कराना चाहती है ?
Share:

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी बच्चे-बच्चे जानते हैं। हालांकि बीच में इनके ब्रेकअप की खबरों ने सबको चैंका दिया था। बीच में दोनों के रिश्तें में खटास आई थी लेिकन सब ठीकठाक हो गया। इसके बाद दोबारा से खबरें थी कि विराट  और अनुष्का में अनबन हो गई। इसकी वजह विराट का परिवार था। विराट फैमेली चाहती है कि विराट और अनुष्का जल्द शादी कर लें। विराट तो शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन अनुष्का अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। 

अब विराट-अनुष्का के रिश्तें के संबंध में एक ओर चैंकाने वाली बात सामने आई हैं। खबर है कि अनुष्का की मां ने उनके लिए एक लड़का देख लिया। आप यह नहीं जानना चाहेंगे कि वो लड़का कौन है? अरे, ये काई और नहीं, बल्कि रणबीर कपूर हैं। जी हां, अनुष्का एक बार फिर शादी को लेकर चर्चा में हैं।  खबरें है कि अनुष्का की मां ने उनसे कहा है कि वो रणबीर से शादी कर ले। अरे, यदि आप यह सोच रहे हैं कि अनुष्का की सगी मां ने उन्हें ये सलाह दी है, तो आप गलत सोच रहे हैं।

दरअसल अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म ए दिल है मुश्किल के प्रोमोशन के दौरान जब अनुष्का मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं। तो उनके साथ शो में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन भी मौजूद थी।

कपिल के शो के दौरान एक महिला ने अनुष्का को अपनी बेटी कहते हुए कहा कि तुम रणबीर से शादी कर लो। महिला की ये बातें सुनकर अनुष्का के साथ सभी चैक गए, लेकिन इस बात पर रणबीर ने खूब मजे लिए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -