विराट कोहली को बेहद पसंद है अनुष्का की ये फिल्म, दिल के है बहुत करीब
विराट कोहली को बेहद पसंद है अनुष्का की ये फिल्म, दिल के है बहुत करीब
Share:

भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के प्रोफेशन को सपोर्ट करते नजर आए हैं। अनुष्का के काम की प्रशंसा विराट कई बार सोशल मीडिया पर कर चुके हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि वाईफ अनुष्का की कौन सी मूवी विराट के दिल के बहुत करीब है। चलिए बताते हैं।

अनुष्का की मूवी जिसे करण जौहर ने बनाया था- ऐ दिल है मुश्किल, विराट कोहली को बहुत पसंद है। आलम ये है कि विराट इस फिल्म को कई बार देख चुके हैं। विराट कोहली के मुताबिक, फिल्म ऐ दिल है मुश्किल ने उनके दिल को छू लिया था। वे बोलते हैं- ऐ दिल है मुश्किल में अनुष्का का वो रोल मेरा सबसे पसंदीदा किरदार है। मैं आज भी अनुष्का को ये बात बताता हूं। कभी कभी मैं जब बैठा होता हूं तो यूट्यूब खोलकर उस सीक्वेंस को फिर से देखता हूं जब अनुष्का को कैंसर होता है तथा रणबीर कपूर वापस आते हैं, उस सांग ने मेरे दिल को छू लिया था। 

मूवी ऐ दिल है मुश्किल की बात करें तो इसे करण जौहर ने निर्देशित और प्रोड्यूस किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। इसमें अनुष्का शर्मा के अतिरिक्त रणबीर कपूर, फवाद खान तथा ऐश्वर्या राय बच्चन लीड किरदार में थे। फिल्म को क्रिटिक्स तथा पब्लिक दोनों ने बहुत पसंद किया था। वहीं विराट कोहली तथा अनुष्का शर्मा इन दिनों पैरेंटहुड को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों के घर बेटी ने जन्म लिया है। जिसका नाम वामिका रखा गया है। कपल ने सोशल मीडिया पर बेटी की तस्वीर साझा की है मगर अभी तक बेटी का चेहरा नहीं बताया है। 

तूफान तौकते ने खड़ी की दिव्या दत्ता के लिए परेशानियां, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

कोरोना और तूफ़ान के संकट में अमिताभ को याद आईं बाबूजी की पंक्तियां

कोरोना संकट के बीच हेमा मालिनी ने मथुरा में स्थापित किए ऑक्सीजन उपकरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -