अनुष्का शेट्टी ने खास अंदाज में दी प्रभास को जन्मदिन की बधाई
अनुष्का शेट्टी ने खास अंदाज में दी प्रभास को जन्मदिन की बधाई
Share:

'बाहुबली' एक ऐसी फिल्म रही जिसने सभी का दिल जीत लिया। इस फिल्म से दुनिया भर में खास पहचान बनाने वाले एक्टर प्रभास आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में इस ख़ास मौके पर उन्हें हर तरफ से बधाई मिल रही है। इस लिस्ट में प्रभास के फैंस और सेलिब्रिटीज शामिल है जो उन्हें विश करते दिखाई दे रहे है। हालाँकि इन सभी के बीच उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनुष्का शेट्टी ने उन्हें विश किया है। उन्होंने प्रभास को जन्मदिन विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो आप देख सकते हैं।

इस पोस्ट में उन्होंने प्रभास की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। जी दरअसल, एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने प्रभास को बर्थडे विश करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रभास बैग लटकाए कैप पहने नज़र आ रहे है। आप देख सकते हैं इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा है- "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, जीवन में जो भी कुछ हमे मिलता है उसमे से आपको बेहतरीन मिले और आपकी सभी कहानियां पूरे देश में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचें ।।। खुशी और स्वास्थ्य आपके रास्ते"।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि आए दिन मीडिया में प्रभास और अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरें सामने आती रहती हैं लेकिन दोनों ने अब तक इस बारे में कोई बात नहीं कही है। वैसे कहा तो यह भी जाता है कि प्रभास ने फिल्म 'साहो' के लिए भी अनुष्का के साथ काम करने की सिफारिश की थी, लेकिन, कुछ कारणों की वजह से मेकर्स ने बाद में उनकी जगह श्रद्धा कपूर को कास्ट कर लिया था। वैसे प्रभास के बारे में बात करें तो वह पहले केवल दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करते थे, लेकिन अब वह बॉलीवुड में भी धमाल मचाते हैं।

एक बार फिर मौनी रॉय के लुक ने जीता फैंस का दिल, बोले- परमसुन्दरी...

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे अक्षय कुमार, सामने आई ये तस्वीरें

हैदराबाद में अतिक्रमणकारियों और प्रदूषणकारी उद्योगों के कारण प्रदूषित हो रहा वातावरण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -