भारतीय क्रिकेट टीम के इन 2 मशहूर खिलाड़ियों की पत्नियां स्कूल टाइम से है फ्रेंड, सामने आई ये तस्वीरें
भारतीय क्रिकेट टीम के इन 2 मशहूर खिलाड़ियों की पत्नियां स्कूल टाइम से है फ्रेंड, सामने आई ये तस्वीरें
Share:

बॉलीवुड की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस होने के अतिरिक्त क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी भी हैं। ऐसे में फिल्म जगत ही नहीं बल्क‍ि क्रिकेट क्षेत्र से संबंधित लोगों से भी उनका मिलना-जुलना होता रहता है। वहीं दूसरी तरफ इंड‍ियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी बहुत लोकप्रिय हैं। अब अनुष्का और साक्षी की एक थ्रोबैक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों साथ दिखाई दे रहे हैं। 

तस्वीर में अनुष्का और साक्षी अपने बाकी फ्रेंड्स के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर कैफे के बाहर की है तो दूसरी फोटो किसी फंक्शन की। ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। अनुष्का और साक्षी की इन तस्वीरों को देख प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि ये उनके स्कूल डेज की फोटो है। वैसे प्रशंसकों का यह अनुमान बिल्कुल सही है। दोनों ने एक वक़्त असम में साथ में पढ़ाई की थी। 

2013 में एक इवेंट लॉन्च के चलते अनुष्का ने साक्षी को पहले से जानने का खुलासा किया था। दरअसल, अनुष्का शर्मा के प‍िताजी रिटायर्ड कर्नल अजय कुमार शर्मा की उन दिनों असम में पोस्ट‍िंग थी। असम में रहने के चलते, अनुष्का सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थीं, जहां से साक्षी ने भी अपनी स्कूलिंग की। इवेंट लॉन्च के चलते अभिनेत्री ने बताया कि वह और साक्षी, असम के एक छोटे से टाउन में एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ने जाते थे। 

मनीषा कोइराला के कारण कई दिनों तक रोती रहीं थी ऐश्वर्या राय, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

अपने फैन के मुरीद हुए अक्षय कुमार, बांधे तारीफों के पूल

'लाल सिंह चड्ढा' में दिखेगा साउथ का यह सुपरस्टार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -