मीराबाई चानू के टोक्यो ओलिंपिक वाले इयररिंग्स पर आया अनुष्का शर्मा का दिल, जानिए वजह
मीराबाई चानू के टोक्यो ओलिंपिक वाले इयररिंग्स पर आया अनुष्का शर्मा का दिल, जानिए वजह
Share:

मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलिंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतकर न सिर्फ अपनी फैमिली का बल्कि भारत का नाम भी रोशन किया है। मीराबाई के पदक जीतने पर बॉलीवुड के कई स्टार्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी थी। वहीं अनुष्का शर्मा, मीराबाई चानू के खेल की दीवानी तो हुई हीं, मगर साथ-साथ उनका दिल ओलिंपियन के इयररिंग्स पर भी आ गया। अनुष्का शर्मा ने मीराबाई को शुभकामनाएं देते हुए, अपने प्रशंसकों का ध्यान उनके इयररिंग्स की ओर आकर्षित किया, क्योंकि यह इयररिंग्स मीराबाई चानू के दिल के बेहद नजदीक हैं।

मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल जीतने की शुभकामनाएं देते हुए अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो पोस्ट किए। एक पोस्ट में उन्होंने मीराबाई की तस्वीर के साथ लिखा- आपकी सुंदरता… अपने दूसरे पोस्ट में अनुष्का ने उस खबर को साझा किया जिसमें मीराबाई चानू के इयररिंग्स की बात की गई थी। इस खबर को साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा- This Is…

वही अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मीराबाई चानू के इन इयररिंग्स में ऐसा क्या है, जो उनकी इतनी बातचीत हो रही है तथा अनुष्का का दिल भी उनके इन इयररिंग्स पर आ गया है। बता दें कि मीराबाई चानू के ये कान के उनके दिल के काफी नजदीक हैं, क्योंकि उन्हें यह उनकी मां से तोहफे में मिले थे। मीराबाई की मां ने इन इयररिंग्स के लिए पांच वर्ष पूर्व अपने आभूषण बेच दिए थे। आशा थी कि ये इयररिंग्स मीराबाई चानू के लिए गुड लक लाएंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ। रियो 2016 खेलों में वह चूक गई थीं, मगर अब कड़ी मेहनत तथा मां के आशीर्वाद से उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक में विजय हासिल की।

वैक्सीन की दोनों डोज के बाद बूस्टर डोज की भी जरूरत: AIIMS प्रमुख डॉ गुलेरिया

बेटी के अफेयर से नाराज घरवालों ने काट दिया प्रेमिक का प्राइवेट पार्ट और फिर...

टोक्यो ओलंपिक 2020 को लेकर आई अच्छी खबर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और WhatsApp पर भी ले सकते है मजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -