रोमांटिक फोटो शेयर कर अनुष्का ने दी पति विराट को जन्मदिन की बधाई
रोमांटिक फोटो शेयर कर अनुष्का ने दी पति विराट को जन्मदिन की बधाई
Share:

अनुष्का शर्मा ने आज इंस्टाग्राम पर अपने पति विराट को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने पति विराट कोहली (Virat Kohli) के संग रोमांटिक फोटो शेयर की है जो आप देख सकते हैं। आज विराट कोहली का जन्मदिन है। ऐसे में अनुष्का ने आज अपने पति को जन्मदिन विश करते हुए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के संग उनकी बेटी वामिका दिखाई नहीं दे रही हैं। वैसे तो आज विराट कोहली के फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनको बधाई देने में लगे हुए हैं। इसी लिस्ट में अनुष्का भी शामिल है।

आप देख सकते हैं उन्होंने विराट कोहली के संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- ''आप जिस तरह से अपना जीवन जीते हैं और इस फोटो को किसी तरह के फिल्टर की जरूरत नहीं है। आपका मूल ईमानदारी से बना हुआ है क्योंकि आप निडर हैं और किसी भी चीज को स्थायी नहीं मानते हैं। मैं ऐसे किसी भी इंसान को नहीं जानती हूं जो खुद को ऐसे अंधेरे से उठा सके। मैं जानती हूं हम दोनों ऐसे नहीं है जो सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से बात करें। लेकिन कभी-कभी मैं चीख कर इस दुनिया को बताना चाहती हूं आप कितने अद्भुत हैं।''

आगे अनुष्का ने लिखा है- 'जो लोग आपको जानते हैं वो बहुत ही ज्यादा भाग्यशाली हैं। सब कुछ इतना सुंदर और उज्जवल बनाने के लिए धन्यवाद। ओह।।और हैप्पी बर्थडे क्यूटनेस।' आप सभी को बता दें कि अनुष्का शर्मा ने साल 2017 दिसंबर में विराट कोहली के संग शादी के बंधन में बंधी थी। वहीं इससे पहले इस कपल ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था और अब दोनों एक बेटी के माता-पिता है। दोनों जनवरी 2021 में बेटी वामिका के पेरेंट्स बने हैं और दोनों की बेटी अभी 9 महीने की है।

अनिल कपूर के बेटे ने दिया पटाखे न फोड़ने का संदेश, यूजर्स ने पूछा- ये कौन है।।।

रेड साड़ी में बला की खूबसूरत नजर आई जैकलीन फर्नांडिस, लुक देख फैंस हुए घायल

दिवाली के मौके पर 'नेहुप्रीत' का फैंस को सरप्राइज, रिलीज किया अपना नया गाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -