बेबी को क्लिनिक लेकर पहुंचे अनुष्का और विराट, तस्वीरें हुईं वायरल
बेबी को क्लिनिक लेकर पहुंचे अनुष्का और विराट, तस्वीरें हुईं वायरल
Share:

बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से लेकर एक्टिंग तक के लिए मशहूर होने वाली अनुष्का शर्मा बीते दिनों ही माँ बनी हैं। उनके और विराट कोहली के घर में नन्ही परी का आगमन हुआ है। वैसे जैसे ही उनके घर में बच्ची आई वैसे ही विराट और अनुष्का ने पैपराजी से यह प्रार्थना की, कि वो उनकी बेटी की निजता का सम्मान करें और तस्वीरें ना ले। अब इसी बीच दोनों को अपनी बेटी के साथ देखा गया है। जी दरअसल दोनों अपनी बेटी को लेकर हाल ही में क्लिनिक पहुंचे। वहीं अब दोनों के फोटोज सामने आए हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में विराट और अनुष्का ने खुलकर मीडिया के सामने पोज दिया और दोनों बेहतरीन अंदाज में नजर आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वैसे इस दौरान पैपराजी ने दोनों की जमकर तस्वीरें क्लिक की। आपको हम यह भी बता दें कि विराट और अनुष्का की बेटी को जन्मे 10 दिन पूरे हुए हैं और अनुष्का एकदम फिट नजर आ रहीं हैं। वैसे अब तक विराट और अनुष्का ने सभी को अपनी बेटी की कोई झलक नहीं दिखलाई है। अनुष्का के लुक के बारे में बात करें तो उन्होंने डेनिम लुक को कैरी किया है और इस दौरान विराट कोहली ब्लैक गेटअप में बेहतरीन नजर आए। वैसे अनुष्का और विराट जब क्लिनिक पहुंचे तो वहां मौजूद मीडिया ने उनसे फोटो की रिक्वेस्ट की इस वजह से दोनों रुक गए और पोज देने लगे।

वैसे जब दोनों के घर में नन्ही परी आई थी तो दोनों ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह ‘चैप्टर’ अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी निजता चाहिए होगी।’’ वैसे अब विराट और अनुष्का बड़े खुश हैं।

सुशांत की पहली बर्थ एनिवर्सरी पर बोलीं कंगना- 'सेलिब्रेट करें सुशांत का दिन'

बॉम्बे हाई कोर्ट ने ख़ारिज की सोनू सूद की याचिका

धाकड़ से सामने आया दिव्या दत्ता का लुक, देखकर लग सकता है झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -