VIDEO! अनुष्का शर्मा को देख चिल्लाने लगे पैप्स, एक्ट्रेस ने कुछ यूँ किया रिएक्ट
VIDEO! अनुष्का शर्मा को देख चिल्लाने लगे पैप्स, एक्ट्रेस ने कुछ यूँ किया रिएक्ट
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भले ही कुछ वर्षों से सिनेमाई दुनिया से दूर हैं, मगर इसके बाद भी वो किसी न किसी कारण के चलते ख़बरों में रहती हैं। अनुष्का शर्मा की तस्वीरें-वीडियोज अक्सर वायरल होते हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूर होने के बाद भी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पैप्स के कैमरों में कैद हो जाती है। इस बीच हाल ही में अनुष्का शर्मा जब एक इवेंट में पहुंचीं तो पैपराजी उन्हें देख मिसेज कोहली (Mrs. Kohli) चिल्लाने लगे। जिस पर अनुष्का शर्मा ने प्रतिक्रिया दी।

दरअसल हाल ही में अनुष्का शर्मा, बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन अवॉर्ड्स में पहुंचीं। जहां पैपराजी उन्हें देख बहुत खुश हो गए। अनुष्का को देख पैपराजी, 'मिसेज कोहली... मिसेज कोहली' चिल्लाने लगे, ऐसा देख अनुष्का हंसने लगती हैं तथा बोलती हैं- रिलैक्स, रिलैक्स...क्यों चिल्ला रहे हो। वेट वेट... मेरे कान... अभी तक कल की आवाजें ही गूंज रही हैं।' फिर पैप्स बोलते हैं कि उन्होंने, अनुष्का को मिस किया। इस पर अनुष्का बोलती हैं- 'कल से ही मेरे कान बज रहे हैं'। इवेंट में अनुष्का, वरुण धवन एवं कृति सेनन से भी मिलीं तथा गले मिलकर प्यार लुटाया।

बता दें कि कि जीरो के पश्चात् अनुष्का शर्मा किसी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं। हांलाकि वो बतौर प्रोड्यूसर बहुत एक्टिव थीं, मगर अब एक जानकारी के अनुसार उन्होंने उससे भी दूरी बना ली है। बता दें कि अनुष्का जल्दी ही चकदा एक्सप्रेस में दिखाई देगी, जो महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की कहानी है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, मगर अभी तक दिनांक की घोषणा नहीं हुई है। फिल्म से अनुष्का का लुक रिवील हो चुके हैं। प्रशंसक अनुष्का के कमबैक के लिए उत्साहित हैं।

भरी महफ़िल में दीपिका ने किया रणवीर को इग्नोर, तो लोगों ने कह दी ये बात

'कुत्ते भी कपिल शर्मा को एक्टर नहीं मानते', इस स्टार ने कही ये बड़ी बात

सोनू निगम के घर हुई चोरी में निकला करीबी का हाथ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -