2 चोटी में पापा विराट संग खेलती नजर आई वामिका, अनुष्का ने शेयर की तस्वीर
2 चोटी में पापा विराट संग खेलती नजर आई वामिका, अनुष्का ने शेयर की तस्वीर
Share:

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक दूजे से बहुत प्यार करते हैं और इस बात का सबूत दोनों हमेशा ही देते रहते हैं। अब दोनों की एक बेटी है और दोनों उससे भी बहुत प्यार करते हैं। अब हाल ही में विराट के साथ उनकी बेटी की फोटो सामने आई है जो अनुष्का शर्मा ने शेयर की है। आप देख सकते हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका की एक झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है जो काफी आकर्षक है। इसी के साथ ही बेटी वामिका के लिए एक प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है। यह फोटो अनुष्का शर्मा ने शेयर की है।

इसमें उनकी बेटी वामिका और पति विराट कोहली है और यह उन दोनों की एक अनदेखी तस्वीर है। इस तस्वीर में विराट कोहली बेटी के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में वामिका दो चोटी के साथ पिता विराट कोहली की तरफ देखते हुए नजर आ रही हैं। जी दरअसल अनुष्का शर्मा ने बीते सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर पोस्ट की है और इस तस्वीर में विराट कोहली छोटी सी वामिका के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं वामिका प्ले एरिया में गेंदों के बीच बैठी हुई हैं।

वहीं पापा विराट उसे प्यार से बुलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो को शेयर कर अनुष्का शर्मा ने लिखा है कि 'एक ही फ्रेम में मेरा पूरा दिल।' अब फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस तस्वीर पर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। अब तक इस तस्वीर को 3 करोड़ से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं और लोग इस पर तेजी से कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Video: दिवाली पर 'ज्ञान' देना कोहली को पड़ा महंगा, ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा #SunoKohli

'गुम है किसी के प्यार में': विराट को पाने के लिए हर हद तोड़ देगी पाखी!

क्वारंटीन के चलते एक दूजे से दूर हैं विरुष्का, लेकिन फिर भी कम नहीं हुआ उनका एक-दूजे के लिए प्यार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -