प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा ने खुद को बताया सीरियल चिलर
प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा ने खुद को बताया सीरियल चिलर
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द मम्मी बनने वाली हैं। जी हाँ, इसी महीने में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है लेकिन उससे पहले वह अपनी नयी नयी पोस्ट से सुर्ख़ियों में हैं। आजकल वह अपना प्रेग्नेंसी पीरियड जमकर एंजॉय कर रही हैं। इस बात का अंदाजा उनकी पोस्ट से लगाया जा सकता है। बीते दिनों ही अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो शेयर की थी, जो कि हर तरफ सुर्खियों में छाई रहीं। जी दरअसल सभी तस्वीरे अनुष्का शर्मा के एक फोटोशूट की थी, जिसमें अनुष्का शर्मा ने अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया था। अब हाल ही में एक बार फिर अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई फोटो शेयर की है। जिसमें वह चिल करती नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

आप देख सकते हैं इस फोटो में अनुष्का शर्मा अपने डॉगी के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने खुद को सीरियल चिलर बताया है। आप देख सकते हैं फोटो के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा है - 'घर में सीरियल चिलर।' वैसे इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा को अपने डॉगी के बगल में लेटकर आराम करते देख फैंस खुश हो गए हैं और उनकी तारीफों के पूल बाँध रहे हैं। वैसे आज सुबह अनुष्का का एक वीडियो भी सुर्खियों में बना रहा था।

उस वीडियो में अनुष्का जिम में नजर आ रही थी। आपने देखा होगा उस वीडियो में वह ट्रेडमिल पर दौड़ रहीं थीं। आपने देखा होगा अनुष्का उस वीडियो में व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक टाइट्स में नजर आ रही थीं। वैसे, यह पहली बार नहीं है जब अनुष्का प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज करती नजर आई हों। वह इससे पहले भी कई बार जिम में और घर पर वर्कआउट करती नजर आ चुकी हैं।

ये वेब सीरीज़ 2021 में मचाएगी धमाल

फ़िल्मी करियर बनाने में हुए फ्लॉप तो उदय चोपड़ा ने संभाला अपने पिता का कारोबार

नयी फिल्म की टीम के साथ सोनम कपूर ने शेयर की तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -