'बसपन का प्यार' ने उड़ाई अनुष्का शर्मा की नींद
'बसपन का प्यार' ने उड़ाई अनुष्का शर्मा की नींद
Share:

‘बसपन का प्यार’ गाना सुन-सुन कर आपके भी होश उड़े हुए होंगे। इस गाने ने ना जाने कितने ही लोगों के होश उड़ाए हुए हैं और अब इसी लिस्ट में शामिल हुई हैं अनुष्का शर्मा। जी दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को इन दिनों रात को नींद नहीं आ रही है। हाल ही में अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जो आप देख सकते हैं। इस पोस्ट में अनुष्का ने बताया है कि किसी ने उनकी नींद चुरा ली है। आप देख सकते हैं एक पोस्ट कर अनुष्का ने बताया कि ‘बसपन का प्यार’ गाने के लिए वायरल हो रहे छोटे लड़के सहदेव दिरदो ने उनकी नींद चुरा ली है।

बीते बुधवार को अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वायरल ब्वॉय सहदेव दिरदो के गाने से जुड़ी एक मीम शेयर किया। आप देख सकते हैं इसमें एक शख्स रात में जागता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि उसके सिर से सहदेव का गाना नहीं निकल पा रहा है। वैसे इसके अलावा अनुष्का ने बास्केटबॉल खिलाड़ी और क्रिकेटर ईशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह के पेज से मीम को रीपोस्ट किया।

आप सभी जानते ही होंगे कि इन दिनों सहदेव का गाना ‘बसपन का प्यार’ हर किसी के जुबान पर है। ऐसे में कोई भी इसे भुला नहीं पा रहा है। वैसे सहदेव ने यह गाना दो साल पहले गाया था, लेकिन अब यह ट्रेंड में है। बीते दिनों ही सहदेव को बादशाह ने चंड़ीगढ़ बुलाया था। वहीँ बादशाह के अलावा बीते बुधवार को इस बच्चे से छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मुलाकात की।

MP के सबसे बड़े अस्पताल में एक बार फिर शर्मनाक करतूत, महिला संग हुई छेड़छाड़

1 अगस्त तक 15 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग की भविष्यवाणी

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस आज, जानिए इसका इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -