मुंबई में बढ़े कोरोना केस से भड़कीं अनुष्का शर्मा, कही यह बात
मुंबई में बढ़े कोरोना केस से भड़कीं अनुष्का शर्मा, कही यह बात
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को आज कौन नहीं जानता। अनुष्का ने अपने काम से सभी का दिल जीता है। वैसे इन दिनों अदाकारा इंग्लैंड में हैं, लेकिन फिर भी वह भारत में बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। आप सभी जानते ही होंगे देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के केस में 35.6 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। वहीँ बात करें महाराष्ट्र के बारे में तो यहाँ बीते मंगलवार को जारी हुई रिपोर्ट में कोविड के 4,196 नये मामले सामने आए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

इन आंकड़ों के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 64,64,876 हो चुकी है। अब इन्हीं आकड़ों से चिंतित अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है और लोगों से मास्क पहनने की अपील की है। आप देख सकते हैं अनुष्का शर्मा ने मुंबई पुलिस की एक पोस्ट को शेयर कर लिखा है, 'मास्क पहन लो दूसरों के बारे में भी सोच लो जरा'। अब अनुष्का की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। आप देख सकते हैं अनुष्का ने जो मुंबई पुलिस का पोस्ट शेयर किया है उसमें मुंबई में बढ़ते केसों को ग्राफ के माध्यम से दर्शाया गया है और लोगों को सावधान किया गया है।

आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41,965 केस सामने आए और 460 लोगों की मौत हुई। भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,78,181 है। वैसे अनुष्का के बारे में बात करें तो वह इन दिनों इंग्लैंड से लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी तस्वीरों में कभी कभी उनकी बेटी वामिका भी दिखाई दे जाती हैं।

महाराष्ट्र: स्कूल खोलने से पहले कोविड टास्ट फोर्स ने दी यह सलाह

Tokyo Paralympics: अवनि लखेरा ने गोल्ड के बाद जीता ब्रोंज मेडल, बनी 'दो पदक' जीतने वाली पहली खिलाड़ी

केमिकल एनालिसिस से खुलेगा सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का राज़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -