KKK11 से एलिमिनेट हुईं अनुष्का सेन, यूजर्स बोले- 'हमें तुमपर गर्व है'
KKK11 से एलिमिनेट हुईं अनुष्का सेन, यूजर्स बोले- 'हमें तुमपर गर्व है'
Share:

खतरों के खिलाड़ी 11 में इस बार कई धमाके हुआ। शो इस बार हर बार से काफी अलग रहा। जी दरअसल इस बार शो में पहली बार सभी कंटेस्टेंट्स को एक ही टास्क एक साथ परफॉर्म करने का मौका दिया गया। इस दौरान अलग-अलग टास्क में बेस्ट परफॉर्मिंग कंटेस्टेंट को एक-एक करके सेव किया गया और सबसे आखिरी में एलिमिनेशन स्टंट में अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद और अनुष्का सेन के बीच फेस ऑफ हुआ, जिसमें अनुष्का हार गईं।

आप सभी को बता दें कि एलिमिनेशन स्टंट में तीनों कंटेस्टेंट्स को हैंगिंग प्लेटफॉर्म पर बैलेंस मेंटेन करके फ्लैग कलेक्ट करने थे और लास्ट में जंप करना था। ऐसे में वरुण सूद ने सबसे पहले टास्क किया और पूरा भी किया। वहीँ वरुण के बाद अर्जुन बिजलानी ने भी टास्क पूरा किया। हालाँकि अंत में अनुष्का ने टास्क परफॉर्म किया, लेकिन बैलेंस बिगड़ने की वजह से वह सम्भल नहीं पानी और गिर गयीं। इस बार टास्क पूरा ना करने के चलते वह शो से एलिमिनेट हो गईं।

वैसे अनुष्का भले ही शो से एलिमिनेट हो गई हैं लेकिन उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है। शो के दौरान अनुष्का की परफॉर्मेंस देख फैंस बहुत खुश हुए हैं और उनसे इंप्रेस भी। एक यूजर ने उनके एलिमिनेट होने पर कहा "इतनी छोटी होते हुए भी उन्होंने रेंगने वाले कीड़े, ऊंचाई, करंट, पानी और बहुत सी चीजों का सामना किया। उनकी जर्नी यहां खत्म हो गई है, लेकिन उन्होंने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। हमें उनपर गर्व है।" वहीँ एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अनुष्का के एलिमिनेशन पर रोहित सर ने कहा- परफॉर्म किया, लेकिन जाना पड़ा। फाइटर हो तुम। तुम पर गर्व है। तुम्हारे फ्यूचर के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं, जो भी करो ऐसे ही करना।' वैसे इस तरह कई लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।

1 सितंबर से शुरू होगी इंदौर से दुबई के लिए अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा

पेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद, सेना के रिटायर्ड जवान की पीट-पीटकर हत्या

पंजाब कांग्रेस में फिर मची रार, सिद्धू के करीबी परगट सिंह का हरीश रावत पर वार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -