चलते IPL में अनुष्का के साथ जन्मदिन मनाएंगे विराट
चलते IPL में अनुष्का के साथ जन्मदिन मनाएंगे विराट
Share:

बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया की एक चर्चित जोड़ी जिसे हम प्यार से विरूष्का कहकर बुलाते है. हम बात कर रहे है भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की क्वीन अनुष्का शर्मा की. हाल ही में 2017 के आखिरी महीने में दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान की थी जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी कम समय बिताया है, इसी कारण अब अनुष्का अपना जन्मदिन विराट कोहली के साथ ही मनाने वाली है.

अनुष्का 1 मई को 30 साल  की हो जाएंगी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का अपना जन्मदिन विराट के साथ बंगलुरु में मनाएंगी. उनके बर्थडे की कोई शानदार पार्टी नहीं होगी. बस दोनों के परिवार वालों के संग डिनर होगा.अखबार ने सूत्रों के हवाले से लिखा- विराट और अनुष्का को एक साथ बहुत कम समय मिलता है. इसलिए उन्होंने बर्थडे के समय साथ में समय बिताने का सोचा है. 

अनुष्का 24 अप्रैल को बंगलुरु आ जाएंगी. बंगलुरु में करीब एक हफ्ता विराट के साथ बिताने के बाद वो जीरो की शूटिंग के लिए यूएस रवाना हो जाएंगी. वहां शूटिंग करीब डेढ़ महीने होगी.रिपोर्ट्स की मानें तो जीरो में अनुष्का वैज्ञानिक बनी हैं. हाल ही में अनुष्का, शाहरुख खान और फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ मुंबई में यूएस दूतावास गई थीं. फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी.

यौन उत्पीड़न के आरोपों को अली जफ़र ने नाकारा, कहा- कानून के सहारे निपटारा करेंगे

102 साल का दिखने के लिए बिग बी को करना पड़ता इतने घंटे मेकअप

स्विमसूट में तड़का लगाती नजर आई 'राजमा चावल' की अभिनेत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -