अपनी इस मूवी में एक बार फिर साथ रोमांस करेंगे अनुष्का और प्रभास
अपनी इस मूवी में एक बार फिर साथ रोमांस करेंगे अनुष्का और प्रभास
Share:

साउथ मूवी इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स प्रभास (Prabhas) और अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) ने एक साथ कई मूवीज की है। इन दोनों एक साथ मूवी में देखने के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं। कई बार प्रभास और अनुष्का शेट्टी के रिलेशनशिप को लेकर बहुत खबरें आई हैं। हालांकि, इ दोनों की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन अब तक नहीं दिया गया है। फिलहाल, लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंस एक बार फिर प्रभास और अनुष्का शेट्टी को मूवी में देख पाएंगे।

प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने कीं कई फिल्में: प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने 'बिल्ला', 'मिर्ची' और 'बाहुबली' जैसी मूवीज में एक साथ काम किया है। लेकिन बहुत वक़्त से ये मूवी जोड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई नहीं दी है। बताते चलें कि प्रभास तो आने वाले समय के लिए कुछ मूवी पर काम करते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं, अनुष्का शेट्टी बीते कुछ दिनों से अपने वेट को लेकर समस्याओं से जूझ रही हैं और उन्होंने मूवी इंडस्ट्री में वापसी अब तक नहीं की है।

प्रभास और अनुष्का शेट्टी की फिल्म डायरेक्ट करेंगे मारुती: अब खबरें आ रही हैं कि अनुष्का शेट्टी ने डायरेक्टर मारुती को ग्रीन सिग्नल भी दे दिया है। मारुती एक मो मूवी बना रहे हैं जिसमें प्रभास काम करते दिखाई देने वाले है। हालांकि, अभी फिल्म को लेकर आधिकारिक एलान अब तक नहीं हो पाया है।  खबरों एक कहना है कि मेकर्स मूवी का एलान इस साल दशहरा पर कर सकते हैं। फिलहाल, इस खबर के बाद प्रभास और अनुष्का शेट्टी के फैंस बहुत एक्साइटेड हैं।

मूवी में अनुष्का शेट्टी के अलावा दो और एक्ट्रेस: खबरों का कहना है कि मूवी में तीन एक्ट्रेसेस लीड रोल में नजर आने वाली है। अनुष्का शेट्टी के साथ साथ दो अन्य एक्ट्रेसेस के नाम का एलान होना अब भी बाकी है। मूवी को कॉमिक एंटरटेनर बताया जा रहा है। इस फिल्म को प्रोड्यूसर डीवीवी दनय्या प्रोड्यूस करने वाले है। मेकर्स फिल्म को दो या तीन शेड्यूल में पूरा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म को लेकर अन्य जानकारी जल्द ही सामने आ जाएगी।

विजय ने अपनी फीमेल फैन को दिया खास गिफ्ट

पति विद्या सागर की खबरों पर मीना ने तोड़ी अपनी चुप्पी

'Tanu Weds Manu' फ्रेंचाइजी के साथ लौटने वाले है आर माधवन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -