'झूठ का रिकॉर्ड बनाने का काम अरविंद केजरीवाल ने किया है': अनुराग ठाकुर
'झूठ का रिकॉर्ड बनाने का काम अरविंद केजरीवाल ने किया है': अनुराग ठाकुर
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाल ही में बयान देते हुए अरविंद केजरीवाल को अपने निशाने पर लिया है। जी दरअसल उन्होंने हाल ही में अपने बयान में कहा कि, 'महामारी के समय 80 करोड़ गरीबों को 28 महीने तक मुफ्त राशन दिया। तो ये कहना कि अनाज को बंद किया गया है, अरविंद केजरीवाल जी का एक और झूठ है। अरविंद केजरीवाल जी की राजनीति झूठ से शुरू हुई थी और झूठ पर बनी हुई है।' हालाँकि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, 'झूठ का रिकॉर्ड बनाने का काम किसी ने किया तो वो अरविंद केजरीवाल हैं, जो जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। वह भली भांति जानते हैं कि आपदा के समय भी मनरेगा का बजट बढ़ाकर 1 लाख करोड़ किया गया जो कांग्रेस के समय मात्र 30 हजार करोड़ खर्च होता था। आप सभी को बता दें कि इसके पहले संबित पात्रा ने भी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था।

उन्होंने कहा, 'अरविंद केजरीवाल लोगों को दाना देकर फंसाते हैं। केजरीवाल को सिर्फ अपनी चिंता है, वह लगातार झूठ बोलते हैं। अरविंद केजरीवाल का एक ही मकसद है कि कैसे भी करके देश में उनकी और आम आदमी पार्टी की प्रधानता स्थापित हो।'

इसके अलावा उन्होंने कहा, 'विज्ञापन करने में अरविंद केजरीवाल से आगे कोई नहीं जा सकता। एक गंभीर सा चेहरा बनाकर टीवी पर आते हैं। सुबह टीवी ऑन कीजिए, केजरीवाल नजर आएंगे। केजरीवाल पूरे दिन टीवी पर ही रहते हैं। साल 2015 एक स्कीम लेकर आए कि जो बच्चे हैं वो लोन लेकर उच्च शिक्षा हासिल कर सकते हैं। इस साल 2021-2022 में 89 ऐसे छात्रों ने इस स्कीम के लिए आवेदन किया। इनमें से केवल 2 छात्रों को इस स्कीम का लाभ मिला। अब 10 लाख रुपए का लोन देकर 19 करोड़ 50 लाख रुपए का विज्ञापन किया है।'

दिल्ली मेट्रो में महिला सीट पर कॉन्डम का विज्ञापन देखकर भड़के लोग, DMRC ने दिये हटाने के निर्देश

सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी की कविता पर छिड़ी जंग, जानिए पूरा मामला

'हमारा पूरा प्रयास रहेगा', 10 लाख नौकरियों वाले वादे पर बोले बिहार CM

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -