आतंकी का अब्बूजान समाजवादियों का भाईजान! अनुराग ठाकुर के तंज पर अखिलेश का जवाब
आतंकी का अब्बूजान समाजवादियों का भाईजान! अनुराग ठाकुर के तंज पर अखिलेश का जवाब
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए आज यानी 20 फरवरी को वोटिंग जारी है। इन सभी के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ जसवंत नगर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जी दरअसल वोट देने के बाद अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला और इसी के साथ ही, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उसी अंदाज में पलटवार किया है। जी दरअसल, अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव पर हमला बोला था।

उन्होंने कहा, 'मैंने कल भी कहा था अहमदाबाद बम धमाकों के तार सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं, इसलिए अखिलेश यादव अभी तक मौन हैं। कारण क्या है? आतंकी का अब्बूजान समाजवादियों का भाईजान, इसलिए बंद है अखिलेश की ज़ुबान।' अब अनुराग ठाकुर के इस बयान पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। हाल ही में अखिलेश यादव ने कहा कि, 'जहां तक सवाल अनुराग ठाकुर का है तो जिस समय वह घटना हुई थी (2008 अहमदाबाद बंब धमाका) तो हम लोग (मैं, अनुराग ठाकुर और नीरज शेखर) एक ही गाडी में बैठकर रक्षा कार्यालय गए थे। जहां प्रादेशिक सेना की ट्रेनिंग थी। अगर मैं आतंकवादी हूं तो वह भी आतंकवादी होंगे। कहा, कोई आतंकवादी हो तो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, लेकिन चुनाव से पहले भाजपा द्वारा आरोप लगाना आम बात है। भाजपा रणनीति से चलती है।'

इसी के साथ आगे अखिलेश ने कहा कि, 'प्रदेश क़ानून से चलेगा। समाजवादी पार्टी संस्थाओं को मजबूत करेगी। हम संस्थाओं को हटाकर कोई नया राज नहीं ला सकते। हम लोकतंत्र में रहते हैं इसलिए मैंने कहा यह देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है।' केवल यही नहीं बल्कि इस दौरान अखिलेश ने कहा कि जनता भाजपा से नाखुश है और इस बार का चुनाव उसे उत्तर प्रदेश से हटाने के बारे में है।'

संबित पात्रा के निशाने पर गांधी परिवार

क्या कंगना के शो का हिस्सा बनने जा रही है सुरभि चंदना, जानिए एक्ट्रेस क्या कहा

हावड़ा में घटी दर्दनाक घटना! पुलिस की वर्दी में पहुंचे बदमाशों ने मुस्लिम लड़के को छत से फेंका नीचे, फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -