अनुराग ठाकुर ने किया इशरत मसले को लेकर कांग्रेस पर पलटवार
अनुराग ठाकुर ने किया इशरत मसले को लेकर कांग्रेस पर पलटवार
Share:

अहमदाबाद : इशरत जहां मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। दरअसल अनुराग ठाकुर ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को समाप्त करने की राजनीतिक साजिश रची है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जेएनयू का दौरा किया गया था। इस बारे में सांसद अनुराग ठाकुर ने यह कहा कि यह स्पष्ट करना होगा कि वे आतंकियों के साथ हैं या फिर शहीदों के साथ हैं। अनुराग ठाकुर ने अहमदाबाद में भारतीय जनता युवा मोर्चो के कार्यक्रम इंडिया फस्र्ट को प्रारंभ किया था।

उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस द्वारा एक पत्थर से दो शिकार करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन केंद्र सरकार ने खुफिया एजेंसियों को गलत तरीके से उपयोग किया और इशरत जहां मामले में नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया। उनका कहना था कि आखिर कांग्रेस के किस नेता ने इशरत के शपथपत्र को बदलवाया।

अनुराग का कहना था कि कांग्रेस किस तरह की रणनीति के तहत लश्कर की आतंकी इशरत को सपोर्ट कर रही है यह समझ से परे है। अनुराग द्वारा गुजरात पुलिस की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि गुजरात पुलिस ने एक आतंकी को मार दिया है। गुजरात पुलिस ने एक अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक आतंकी को मासूम साबित करने का प्रयास किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -