कांग्रेस पर भड़के अनुराग ठाकुर, कहा - 'किसानों को भ्रमित करके भड़का रही है सरकार'
कांग्रेस पर भड़के अनुराग ठाकुर, कहा - 'किसानों को भ्रमित करके भड़का रही है सरकार'
Share:

बिलासपुर/ऊना: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर इन दिनों हिमाचल प्रदेश के दौरे पर गए हुए हैं। वहीँ बीते मंगलवार को उन्होंने ऊना का दौरा किया और उसके बाद आज यानी बुधवार को वह बिलासपुर जिला पहुंचे हैं। यहाँ वह कृषि बिल के विरोध में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीँ इस दौरान कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, 'पँजाब के राजनीतिक दल देश भर के किसानों को भड़का रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने किसान हित में ये कानून लाए हैं।'

वैसे आपको याद हो तो इससे पहले, केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बीते मंगलवार को ऊना जिला के हरोली और गगरेट विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए थे। उस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर फीडबैक भी लिया था। फिलहाल कृषि बिल के विरोध में एक कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने कृषि बिल को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस शासित राज्य में किसानों को विरोध के लिए मजबूर किया जा रहा है।'

इसके अलावा अनुराग ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर भी तंज कसे। उन्होंने कहा कि, '70 साल के इतिहास में देश के अलग-अलग क्षेत्रों में बदलाव हुए हैं, लेकिन कृषि क्षेत्र में पिछले 6 वर्षों में व्यापक बदलाव लाए गए हैं और हाल ही में जो विधेयक पास किए गए हैं, उनसे किसानों की आय को दोगुना करने में बल मिलेगा। यह क्रांतिकारी निर्णय है। वर्षों से देश के बुद्धिजीवी, वैज्ञानिक और हमारे समाज के लोग कृषि में सुधार की मांग कर रहे थे और यह सुधार इन विधायकों के माध्यम से लाए गए हैं। अब देश का किसान किसी भी व्यक्ति को, किसी भी समय, किसी भी कीमत पर अपने उत्पाद बेच सकता है। वह अब मंडियों तक सीमित नहीं रहेगा। हालांकि, मंडी अभी उपलब्ध रहेगी।' आगे उन्होंने यह तक कहा कि 'कांग्रेस सरकार भ्रमित कर रही है और किसानों को भड़काने का काम कर रही है।'

जमुई में बोले योगी आदित्यनाथ- 'जानवरों का चारा खाने वालों से नौकरी की उम्मीद कैसे करे'

हरियाणवी गाने पर बच्ची के डांस ने अमिताभ बच्चन को किया इम्प्रेस, साझा किया वीडियो

IPL की तर्ज पर श्रीलंका में होगा मैच, सलमान के परिवार ने खरीद ली क्रिकेट टीम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -