6 हजार फीट की ऊंचाई से अनुपम खेर ने किया अपनी 519वीं फिल्म का ऐलान
6 हजार फीट की ऊंचाई से अनुपम खेर ने किया अपनी 519वीं फिल्म का ऐलान
Share:

बॉलीवुड के मशहूर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर बेहद शीघ्र अपनी 519वीं मूवी करने वाले हैं। उन्होंने 36000 फीट की ऊंचाई से इस मूवी की घोषणा की है। अनुपम ने अटलांट‍िक महासागर के ऊपर एयरप्लेन में यात्रा करते हुए वीड‍ियो साझा क‍िया है। इस वीड‍ियो के साथ ही अनुपम ने मूवी का ऐलान किया है। अभिनेता ने लिखा 'प्रभु की अपार कृपा रही है मुझ पर !! कभी सोचा नहीं था मैंने कि मैं अपनी 519वीं मूवी का ऐलान अटलांट‍िक महासागर के ऊपर 36000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते हुए जहाज से करूंगा। मगर मित्रों, मैं ऐसे ही तो नहीं बोलता कि जिंदगी में कुछ भी हो सकता है, जय हो...जल्द ही पूरी ड‍िटेल्स आएंगी।'

वही वीड‍ियो में अनुपम विमान से बाहर का नजारा दिखाते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही अपनी लोकेशन यानी अटलांट‍िक महासागर का मैप भी बताया है। अनुपम के प्रशंसकों ने सुपरस्टार की 519वीं फिल्म के लिए उन्हें शुभकामना दी है। कई ने उन्हें इस संख्या को 1000 में बदलने की भी बधाइयाँ दी है। अनुपम खेर ने वर्ष 1984 में मूवी सारांश से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। वे अपने नकारात्मक रोल तथा कॉमेडी के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। 37 वर्षों से सिनेमा जगत में कायम अनुपम हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुके हैं। 

अनुपम ने उत्सव, आख‍िरी रास्ता, कर्मा, अल्लाह राखा, जीवा, संसार, मोहरे, बीस साल बाद, पेस्टोन्जी, तेजाब, राम लखन, मैं तेरा दुश्मन, निगाहें, चालबाज, त्रिदेव, जख्म, दिल, शहंशाह, त्रिनेत्र, सौदागर, लम्हे, हम, दिल है कि मानता नहीं, बेटा, शोला और शबनम, खलनायक, तड़ीपार, डर, दिलवाले दुल्हन‍िया ले जाएंगे, मिस्टर बेचारा, सात रंग के सपने, मोहब्बतें, धड़कन, रिफ्यूजी, कुछ कुछ होता है सहित 518 मूवीज में अपनी एक्टिंग की अनूठी मिसाल पेश की है।

आकर्षण का केंद्र बनी आलिया भट्ट की ये अनोखी सेल्फी, जानिए क्या है ऐसा खास?

मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, तस्वीरें देख मदहोश हुए फैंस

खुशी कपूर की कातिलाना अदाओं ने सोशल मीडिया पर ढाया कहर, देंखे ये जबरदस्त तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -