बहुत ही खूबसूरत नोट लिखकर अनुपम खेर ने दी पत्नी को बधाई
बहुत ही खूबसूरत नोट लिखकर अनुपम खेर ने दी पत्नी को बधाई
Share:

कैंसर से जंग लड़ रही बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद किरण खेर का आज जन्मदिन है। आज किरण अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आज भी किरण के लाखों फैंस हैं जो उन्हें बहुत प्यार देते हैं। किरण खेर एक बेहतरीन अदाकारा रहीं हैं। वह देवदास सहित कई हिंदी फिल्मों में काम क़र चुकीं हैं। ऐसे में आज किरण खेर के जन्मदिन के खास मौके पर उनके पति अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है और इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी प्यारी तस्वीरें पोस्ट की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

आप देख सकते हैं इन तस्वीरों के साथ में उन्होंने दिल को छू जाने वाला कैप्शन शेयर किया है। इसमें अनुपम ने किरण की क्वालिटीज़ का जिक्र किया है। अनुपम लिखते हैं, "हैप्पी बर्थडे डियर #Kirron !! भगवान आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दें।।।ईश्वर आपको दुनिया की सारी खुशियां दे।।।पूरी दुनिया में लोग आपको उस चीज के लिए प्यार करते हैं, जो आप हैं। आप ईमानदार, निष्पक्ष और स्पष्टवादी हैं।।।आप जीवन की हर स्थिति का सामना अद्भुत शक्ति और आकर्षित तरीके से करती हैं।।।स्वस्थ और सुरक्षित रहें! हमेशा प्यार और प्रार्थना।"

आप सभी को बता दें कि किरण खेर का जन्म एक सिख परिवार में 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था। किरण आज चण्डीगढ़ संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों से की और उसके बाद हिंदी फिल्मों में हाथ आजमाया। किरण अब तक 'खूबसूरत', 'दोस्ताना', 'फना', 'वीर-जारा', 'मैं हूं ना' और 'देवदास' जैसी फिल्मों में अपना दम दिखा चुकीं हैं।

यूपी में समय से पहले पहुंचा मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

आप ने शुरू की गुजरात चुनाव की तैयारी, सीएम केजरीवाल पहुंचे अहमदाबाद

MP सीएम का बड़ा फैसला, अनाथ बच्चों के भरण-पोषण और शिक्षा की व्यवस्था करेगी सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -