किरण खेर को हुआ ब्लड कैंसर, फैंस मांग रहे जल्द ठीक होने की कामना
किरण खेर को हुआ ब्लड कैंसर, फैंस मांग रहे जल्द ठीक होने की कामना
Share:

अभिनेत्री और भाजपा नेता किरण खेर को ब्लड कैंसर हो गया है। इस बात की सूचना अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर दी थी। तो वहीं इस खबर को जानने के उपरांत फैंस भी किरण जी के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए नज़र आ रहे है। फैंस से मिल रहे इस बेशुमार को प्यार को देखते हुए अनुपम खेर ने अब एक वीडियो को बनाकर सभी का शुक्रिया किया है।

अनुपम खेर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि किरण खेर की सलामती के लिए आप सभी के इस बेहद प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। उन्होंने अपना आभार व्यक्त किया है। आप सभी इस कठिन समय में बेहद ही अद्भुत रहे। इसके लिए हम विनम्र हैं। आप सभी को ढेर सारा प्यार।

अनुपम खेर ने ट्वीट करके किरण खेर की तबीयत के बारे में बताया: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर सूचना देते हुए कहा था कि,' मैं और सिकंदर बताना चाहते हैं कि किरण को 'मल्टीपल मायलोमा' का पता चला है। यह एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। उनका उपचार चल रहा है। हमें  भरोसा है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी। एक्सपर्ट डॉक्टर्स की टीम उनकी देखभाल कर रही है। वो हमेशा से एक फाइटर रही हैं। वह बड़े दिल की महिला हैं इसलिए उनके चाहने वालों की लाइन भी उतनी ही लम्बी है। अपनी शुभकामनाएं प्रार्थना के जरिए उन्हें जरुर दें। वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी। उनके लिए सपोर्ट और प्यार के लिए हम सभी को धन्यवाद देते हैं।

 

संजय कपूर की बेटी शनाया का इंटरनेट पर चला जादू, इस जबरदस्त वीडियो ने जीता फैंस का दिल

ISF प्रमुख का बड़ा बयान, कहा- 'कांग्रेस ने हमारे साथ गठबंधन से इनकार किया...'

दिल्ली और महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर, सामने आए 11 हजार से अधिक मामले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -