अनुपम खेर से लेकर मोहनलाल तक ने घर पर फहराया तिरंगा
अनुपम खेर से लेकर मोहनलाल तक ने घर पर फहराया तिरंगा
Share:

देश इस साल अपनी आजादी के 75वें साल का जश्न मना रहा है। आप सभी को बता दें कि इस खास मौके पर हर कोई देशभक्ति के रंग में डूबा दिखाई दे रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव के मौके पर भारत सरकार ने हर घर तिरंगा कैंपेन की शुरुआत की है। आपको यह भी बता दें कि इस कैंपेन में देश की आम जनता से लेकर कई जानी-मानी हस्तियां भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इसी लिस्ट में बॉलीवुड के सेलेब्स भी शामिल हैं। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर अपनी फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोगों से जुड़े रहते हैं।

जी हाँ और वह आए दिन फैंस के साथ कुछ ना कुछ साझा करते रहते हैं। केवल यही नहीं बल्कि वह अक्सर देश के प्रति अपना प्यार और सम्मान भी जताते नजर आते हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। वहीं उनके अलावा कश्मीर की घाटी में हुए अत्याचार को देश के सामने लाने वाले मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री भी अक्सर अपनी देशभक्ति जाहिर करते नजर आते हैं। जी हाँ और विवेक ने भी आजादी के इस अमृत महोत्सव में हिस्सा लेते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराया। उन्होंने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। इसी के साथ साउथ फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल भी इस अभियान में हिस्सा लेते नजर आए।

उन्होंने अपने घर पर तिरंगा फहराते हुए कहा, 'मैं प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगे के आह्वान का सम्मान करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए नागरिकों के साथ एकत्र हुआ। यह महोत्सव साहस लाए और हमें ढेर सारी देशभक्ति के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे।' इसी के साथ मशहूर अभिनेता राजकुमार राव ने भी घर पर तिरंगा फहराते हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा। एक राष्ट्र के रूप में स्वतंत्रता, शक्ति और सफलता के 75 वर्ष। आइए हम अपना काम करें और राष्ट्रीय ध्वज को ऊंचा उठाएं।

सिंगर कुमार सानू के नाम पर महिला को लगी लाखों की चपत, जानिए क्या है मामला?

वित्त मंत्री की कार पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फेंकी थी चप्पल, अब जिलाध्यक्ष ने उठा लिया ये कदम

'नुपुर शर्मा के खिलाफ सर तन से जुदा अभियान चलने वाले हमलावरों को कुछ कहेंगे', जावेद को टारगेट कर बोले विवेक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -