भतीजी की शादी में जमकर नाचे अनुपम खेर, फिर लिखा इमोशनल नोट
भतीजी की शादी में जमकर नाचे अनुपम खेर, फिर लिखा इमोशनल नोट
Share:

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपने पोस्ट से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। वह उन अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल है जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अनुपम सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हमेशा अपने मन की बात खुलकर रखते हैं और इसी के साथ वह देशभर में चल रहे मुद्दों पर भी खुलकर बोलते हैं। अब आजकल अनुपम खेर अपनी भतीजी वृंदा खेर की शादी में व्यस्त हैं। आपको बता दें कि वृंदा उनके भाई राजू खेर की बेटी हैं। ऐसे में अभिनेता ने अपनी भतीजी की शादी का एक धमाकेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सभी के साथ वृंदा की शादी में डांस करते दिख रहे हैं। केवल यही नहीं, बल्कि उन्होंने काफी सारी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें उन्होंने बेटियों की विदाई पर इमोशनल नोट लिखा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

आप देख सकते हैं अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जो वृंदा की बारात का वीडियो है। वहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी लोग डांस करते नजर आ रहे हैं। इस बीच आप सतीश कौशिक, राजू खेर और सिकंदर खेर को देख सकते हैं। सभी डांस करते दिख रहे हैं। वहीं इसके बाद अनुपम फोन का कैमरा अपनी ओर मोड़ लेते हैं और फिर वह भी एक हाथ उठाकर डांस करते हैं। अपने इस वीडियो के साथ अनुपम खेर ने लिखा, 'और बाराती यहां हैं।' इसी के साथ कुछ तस्वीरों के साथ अनुपम खेर ने एक इमोशनल नोट लिखा। इस नोट में उन्होंने लड़कियों के पराए होने पर अपनी बात कही है।

आप देख सकते हैं उन्होंने लिखा, 'कल वृंदा की शादी संपन्न हुई। पता ही नहीं चला कब बड़ी हो गई। कहा जाता है कि लड़कियां शादी के बाद पराई हो जाती है। परंतु हमारा मानना है कि हमने केवल उसका घर शिफ्ट करवाया है, मुंबई से दिल्ली। निपुण के घर, अब उसके दो परिवार है। दुख और सुख बांटेन वाले लोग है। खुश रहें। आशीर्वाद।' अब अगर हम काम के बारे में बात करें तो, अनुपम खेर के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। इन दिनों अनुपम खेर अपनी फिल्म 'ऊंचाई' की शूटिंग में बिजी थे और इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

पापा आमिर संग आयरा खान ने शेयर की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें

शर्ट उतारकर ऋतिक रोशन ने दिए ऐसे पोज कि घायल हो गए फैंस

पेटा इंडिया ने आलिया को चुना 2021 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -