अनु मलिक की मां का हुआ निधन, पोते ने किया भावुक पोस्ट
अनु मलिक की मां का हुआ निधन, पोते ने किया भावुक पोस्ट
Share:

बॉलीवुड से इन दिनों लगातार निधन की खबरें आ रहीं हैं। बीते दिनों ही एक्टर दिलीप कुमार का निधन हो गया था। वहीँ उनके निधन के बाद एक्टर चंकी पांडे की मां का निधन हो गया था और अब इसी बीच एक और बुरी खबर सामने आई है। जी दरअसल हाल ही में मशहूर सिंगर अनु मलिक की मां का निधन हो गया है। जी हाँ और इस बारे में जानकारी अनु मलिक के भतीजे यानी डब्बू मलिक के बेटे अरमान मलिक ने दी है। अरमान ने एक पोस्ट शेयर किया है जो आप यहाँ देख सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ARMAAN MALIK (@armaanmalik)

वैसे सिंगर की मां का निधन किस वजह से हुआ इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है लेकिन फैंस ने अनु और अरमान को दुःखी न होने के लिए कहा है। आप देख सकते हैं अरमान मलिक ने एक बड़ा ही भावुक पोस्ट किया है। जी दरअसल उन्होंने अपने दादी को बेस्ट फ्रेंड बताया है। उनके द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में अरमान अपनी दादी के साथ नजर आ रहे हैं।

आप देख सकते हैं पोस्ट कर कैप्शन में सिंगर ने लिखा है, 'आज अपना सबसे अच्छा दोस्त खो दिया।।।मेरी दादीजान। मेरे जीवन का प्रकाश। मैं कभी भी इस नुकसान को भर नहीं कर सकता। एक खालीपन जिसे मैं जानता हूं कोई नहीं भर सकता। आप अब तक के सबसे प्यारे, सबसे कीमती इंसान थे। मैं बहुत आभारी हूं कि मैं आपके साथ इतना समय बिता पाया। अल्लाह मेरा फरिश्ता अब तुम्हारे साथ है।' आप सभी को बता दें कि अरमान बहुत बेहतरीन सिंगर हैं और वह अपनी दादी के बहुत करीब थे।

7th Pay Commission: अगस्त से केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा दोहरा लाभ, जानिए कैसे

नॉर्वे: गड़गड़ाहट के साथ आसमान से गिरा उल्का पिंड, नहीं हुआ कोई नुकसान

देवी प्रतिमाओं पर मास्टरबेशन, जलाए वस्त्र..., तमिलनाडु के मंदिर में फिर उपद्रवियों ने किया कुकृत्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -