अंतिम: थिएटर के अंदर लोगों ने जलाए रॉकेट, सलमान खान ने जोड़े हाथ
अंतिम: थिएटर के अंदर लोगों ने जलाए रॉकेट, सलमान खान ने जोड़े हाथ
Share:

सलमान खान की फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ बीते दिनों ही रिलीज हो चुकी है और इसे फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। आप सभी जानते ही होंगे कि कोविड-19 महामारी के बाद यह सलमान खान की रिलीज हुई बड़ी फिल्म है। जी दरअसल इससे पहले सुपरस्टार फिल्मों से दूर थे और फैंस उनके इंतज़ार में थे। हालाँकि अंतिम की रिलीज के साथ यह इंतजार एक बार फिर खत्म हो गया। बीते 26 नवंबर को फिल्म के रिलीज होने के बीच अभिनेता ने फैंस से खास अपील की है और इसके साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसने एक्टर को परेशान कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

जी दरअसल सलमान खान एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और इसी के चलते सलमान खान की फिल्म अंतिम के रिलीज होने के बाद दर्शकों का उत्साह खूब बढ़ा हुआ है। वहीं कुछ जगह पर दर्शकों में उत्साह का लेवल इतना बढ़ गया कि उसे देखकर सलमान खान भी हैरान-परेशान हो गए। केवल यही नहीं बल्कि यहाँ तो लोगों ने कुछ ऐसा किया जिससे जान-माल दोनों का नुकसान हो सकता है। इसी को देखते हुए सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस से खास अपील की है। आप देख सकते हैं अभिनेता सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और यह वीडियो एक सिनेमाघर का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं सिनेमा हॉल के अंदर फिल्म अंतिम देख रहे दर्शक पटाखे जला रहे हैं। इसमें नजर आ रहा है कैसे सलमान खान का एक्शन सीन पर्दे पर आते ही थिएटर के अंदर आतिशबाजी शुरू हो जाती है। वहीं हॉल दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है और हवा में रॉकेट चल रहे हैं।

इस वीडियो को अब खुद सलमान खान ने शेयर किया है और एक खास मैसेज लिखा। जी दरअसल वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में सलमान खान लिखते हैं, 'सभी फैंस से निवेदन करते हैं कि ऑडिटोरियम के अंदर पटाखे लेकर ना जाएं। इनसे बड़ी आगजनी हो सकती है और इससे आपके साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरा हो सकता है।' सलमान का यह अंदाज फैंस को भा गया है और वह कह रहे हैं सलमान सभी का कितना ध्यान रखते हैं।

अंतिम की स्क्रीनिंग में सलमान ने लिया बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद, वीडियो वायरल

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने कर दी ऐसी गुस्ताखी कि भड़क उठे 'भाईजान', VIDEO वायरल

'पैसा वसूल' फिल्म है अंतिम, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे तारीफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -